Friday, 30 October 2026 | 5:48 PM

ताजा समाचार

100 समाचार
लखीमपुर खीरी: ओयल बेहजम रोड स्थित मिनी ट्रामा सेंटर बना हड्डी रोगियों के लिए वरदान, एक माह में हुए 25 सफल ऑपरेशन

लखीमपुर खीरी: ओयल बेहजम रोड स्थित मिनी ट्रामा सेंटर बना हड्डी रोगियों के लिए वरदान, एक माह में हुए 25 सफल ऑपरेशन

ओयल बेहजम रोड स्थित मिनी ट्रामा सेंटर हड्डी के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रहा है। यहां शरीर की किसी भी हड्डी के टूटने या अन्य समस्याओं से जूझ रहे मरीजों का अत्याधुनिक और बेहतर इलाज किया जा रहा है।

आज का राशिफल: नागरिक का भाग्य आज भी किसी और की मेज़ पर है!

आज का राशिफल: नागरिक का भाग्य आज भी किसी और की मेज़ पर है!

अगर आज अख़बार की जगह राशिफल पढ़ा जाए, तो देश की असली तस्वीर कैसी दिखाई देगी? मुख्य निर्वाचन आयुक्त, निर्वाचन आयोग, किसान, दिल्ली, सर्वोच्च न्यायालय, इसरो और आम नागरिक की अलग-अलग राशियों के बहाने यह व्यंग्य भारतीय लोकतंत्र की मौजूदा विडंबनाओं पर सवाल उठाता है। तेरह करोड़ मतदाताओं के नामों का विवाद, किसानों की आर्थिक चुनौतियाँ, प्रदूषण, सुरक्षा व्यवस्था और संस्थाओं की जवाबदेही जैसे मुद्दों को व्यंग्यात्मक अंदाज़ में प्रस्तुत करता यह लेख अंततः एक बुनियादी सवाल पूछता है—क्या नागरिक अपना भाग्य दूसरों के भरोसे छोड़ देगा या अपने अधिकारों के लिए जागरूक होगा?

फर्रुखाबाद: जल जीवन मिशन की 378 परियोजनाओं की समीक्षा, 150 परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूरा

फर्रुखाबाद: जल जीवन मिशन की 378 परियोजनाओं की समीक्षा, 150 परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूरा

फर्रुखाबाद में जल जीवन मिशन के तहत 378 परियोजनाओं से 718 राजस्व ग्रामों को पाइप पेयजल आपूर्ति से संतृप्त किया जाना है। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने पूर्ण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण एवं गुणवत्ता सत्यापन कराने तथा शेष कार्य समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

फर्रुखाबाद PET-2026: जिलाधिकारी और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, शुचिता बनाए रखने के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद PET-2026: जिलाधिकारी और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, शुचिता बनाए रखने के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद में PET-2026 परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल तथा क्रिश्चियन इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परीक्षा व्यवस्था, सुरक्षा, प्रवेश प्रक्रिया और नकल रोकने के इंतजामों का जायजा लिया।

अर्श से फर्श तक पहुंचा रायबहादुर कन्हैयालाल का कायस्थ परिवार, कभी थी जमींदारी की धाक, आज पुश्तैनी विरासत बचाने की जंग

अर्श से फर्श तक पहुंचा रायबहादुर कन्हैयालाल का कायस्थ परिवार, कभी थी जमींदारी की धाक, आज पुश्तैनी विरासत बचाने की जंग

मैनपुरी के रायबहादुर कन्हैयालाल का कायस्थ परिवार कभी जमींदारी और सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए प्रसिद्ध था। ब्रिटिश शासन में रायबहादुर की उपाधि पाने वाले इस परिवार का राजा सकीट से भी पारिवारिक संबंध बताया जाता है। बदलते समय के साथ जमींदारी का प्रभाव समाप्त हुआ और अब परिवार अपनी करोड़ों की पुश्तैनी संपत्तियों तथा ऐतिहासिक विरासत को बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है।

फर्रूखाबाद: PET परीक्षा के दृष्टिगत 30 अक्टूबर को सुबह 6 से रात 8 बजे तक रूट डायवर्जन

फर्रूखाबाद: PET परीक्षा के दृष्टिगत 30 अक्टूबर को सुबह 6 से रात 8 बजे तक रूट डायवर्जन

प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा के दृष्टिगत यातायात के सुगम व सुचारू संचालन हेतु दिनांक 30.10.2026 को प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक जनपद फतेहगढ़ में भारी माल वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू रहेगा।

फर्रूखाबाद: आगामी श्रीरामनगरिया मेला एवं विकास प्रदर्शनी-2027 की तैयारियां शुरू , डीएम और एसपी द्वारा पांचाल घाट स्थलीय निरीक्षण

फर्रूखाबाद: आगामी श्रीरामनगरिया मेला एवं विकास प्रदर्शनी-2027 की तैयारियां शुरू , डीएम और एसपी द्वारा पांचाल घाट स्थलीय निरीक्षण

आज दिनांक 29.10.2026 को जिलाधिकारी फर्रुखाबाद एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा पांचाल घाट पहुंचकर आगामी श्रीरामनगरिया मेला एवं विकास प्रदर्शनी-2027 स्थल का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

दिवाली के सरकारी उपहार: किसी को महँगाई, किसी को ज़हरीली हवा, किसी को सिर्फ़ सुनवाई

दिवाली के सरकारी उपहार: किसी को महँगाई, किसी को ज़हरीली हवा, किसी को सिर्फ़ सुनवाई

किसी को महँगाई भत्ते में बढ़ोतरी, किसी को प्रदूषण भरी हवा, किसी को शिकायतों पर सुनवाई और किसी को चुनावी नतीजों से राजनीतिक संदेश। इस सप्ताह की घटनाओं को जोड़ता एक तीखा सवाल—क्या व्यवस्था जनता की ज़रूरतें पूरी कर रही है, या सिर्फ़ अपने हिसाब से जवाब दे रही है? उपहार वह है जो ज़रूरत पूरी करे। जो समस्या का समाधान न करे, वह सिर्फ़ निपटारा है। पूरा संपादकीय पढ़िए और बताइए—इस सप्ताह आपको व्यवस्था से क्या मिला?

फर्रुखाबाद: श्रीरामनगरिया मेले की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश

फर्रुखाबाद: श्रीरामनगरिया मेले की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर 22 जनवरी से 20 फरवरी 2027 तक श्रीरामनगरिया मेला एवं विकास प्रदर्शनी आयोजित होगी। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर घाट, स्वच्छता, सुरक्षा, आवागमन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।

फर्रूखाबाद: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 3 वर्ष का कारावास व अर्थदंड की सजा

फर्रूखाबाद: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 3 वर्ष का कारावास व अर्थदंड की सजा

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ एवं ‘मिशन शक्ति’ अभियान के क्रम में कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस व अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी से स्पेशल पॉक्सो-01 कोर्ट ने अभियुक्त अभिषेक को 03 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।

फर्रुखाबाद: घर से बिन बताए निकले गुमशुदा युवक को 48 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया

फर्रुखाबाद: घर से बिन बताए निकले गुमशुदा युवक को 48 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन व पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री यमुना प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में थाना राजेपुर पुलिस ने गुमशुदा युवक को 48 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया है।

फर्रूखाबाद: गैर इरादतन हत्या में 7 साल और आर्म्स एक्ट में 3 साल की सजा

फर्रूखाबाद: गैर इरादतन हत्या में 7 साल और आर्म्स एक्ट में 3 साल की सजा

श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश महोदय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ अभियान के क्रम में फतेहगढ़ पुलिस की प्रभावी पैरवी से डीजे कोर्ट ने अभियुक्त राजीव कुमार को दो अलग-अलग मुकदमों में दोषसिद्ध ठहराते हुए सजा सुनाई है।

फर्रुखाबाद: चार शातिर अपराधियों को 05-05 वर्ष और 02 माह के साधारण कारावास व अर्थदंड की सजा

फर्रुखाबाद: चार शातिर अपराधियों को 05-05 वर्ष और 02 माह के साधारण कारावास व अर्थदंड की सजा

श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश महोदय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ अभियान के क्रम में नवाबगंज पुलिस व अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी से स्पेशल गैंगस्टर एक्ट कोर्ट ने 04 अभियुक्तों को दोषसिद्ध ठहराते हुए सजा सुनाई है।

फर्रुखाबाद: पॉक्सो कोर्ट का फैसला, दोषी टिंकू और रीना देवी को 3-3 साल व अर्थदण्ड की सजा

फर्रुखाबाद: पॉक्सो कोर्ट का फैसला, दोषी टिंकू और रीना देवी को 3-3 साल व अर्थदण्ड की सजा

श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश महोदय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ एवं ‘मिशन शक्ति 6.0’ अभियान के क्रम में थाना कंपिल पुलिस व अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी से स्पेशल जज पॉक्सो कोर्ट ने दो अभियुक्तों को दोषसिद्ध ठहराते हुए सजा सुनाई है।

फर्रुखाबाद : मिशन शक्ति फेज-6' के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को लेकर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष जनसंवाद व जागरूकता कार्यक्रम

फर्रुखाबाद : मिशन शक्ति फेज-6' के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को लेकर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष जनसंवाद व जागरूकता कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए संचालित 'मिशन शक्ति फेज-6.0' अभियान के अंतर्गत दिनांक 28.10.2026 को जनपद फतेहगढ़ के थाना अमृतपुर, कोतवाली फर्रुखाबाद, कोतवाली फतेहगढ़, थाना कादरीगेट, थाना मऊदरवाजा, कोतवाली मोहम्मदाबाद और थाना शमसाबाद क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

लखीमपुर खीरी : कबीरधाम आश्रम पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कबीर स्मृति भवन का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास

लखीमपुर खीरी : कबीरधाम आश्रम पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कबीर स्मृति भवन का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास

कबीर महोत्सव के पावन अवसर पर बुधवार को मुख्य अतिथि के रूप में पधारे लोक सभा अध्यक्ष माननीय ओम बिरला ने संत कबीर महोत्सव एवं कबीर स्मृति भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।

फर्रुखाबाद: गंगा नदी में कूदी महिला की पांचाल घाट चौकी पुलिस व गोताखोरों ने बचाई जान, परिजनों के किया सुपुर्द

फर्रुखाबाद: गंगा नदी में कूदी महिला की पांचाल घाट चौकी पुलिस व गोताखोरों ने बचाई जान, परिजनों के किया सुपुर्द

थाना कादरीगेट क्षेत्र अंतर्गत पांचाल घाट चौकी पुलिस व स्थानीय गोताखोरों ने गंगा नदी में कूदी महिला को त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षित बाहर निकाला और परिजनों के सुपुर्द किया।

फर्रुखाबाद :  फतेहगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: एसपी ने 07 निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों का किया स्थानांतरण

फर्रुखाबाद : फतेहगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: एसपी ने 07 निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों का किया स्थानांतरण

पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से 07 निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं।

फर्रुखाबाद के चौक बाजार में पार्किंग की समस्या से लगा एक घंटे तक जाम, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल

फर्रुखाबाद के चौक बाजार में पार्किंग की समस्या से लगा एक घंटे तक जाम, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल

फर्रुखाबाद के चौक बाजार में सड़क किनारे खड़े एक बड़े वाहन के कारण करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। जाम में छोटे-बड़े वाहनों के साथ मजिस्ट्रेट की गाड़ी भी फंसी रही। शहर में पार्किंग व्यवस्था की समस्या को लेकर लोगों में नाराजगी है।

फर्रुखाबाद में 1 नवंबर को लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर, जिला जज ने तैयारियों को लेकर की बैठक

फर्रुखाबाद में 1 नवंबर को लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर, जिला जज ने तैयारियों को लेकर की बैठक

फर्रुखाबाद के ऑफिसर क्लब, फतेहगढ़ में 1 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित होगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार ने अधिकारियों को विभागीय स्टॉल लगाकर पात्र लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

फर्रुखाबाद में जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, 100 विज्ञान मॉडलों ने दिखाई विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभा

फर्रुखाबाद में जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, 100 विज्ञान मॉडलों ने दिखाई विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभा

फर्रुखाबाद में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। करीब 100 विज्ञान मॉडलों में AI, रोबोटिक्स, सेंसर, ब्लॉकचेन और स्मार्ट रेलवे स्टेशन जैसे नवाचार आकर्षण का केंद्र रहे।

फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध कच्ची शराब व 200 किलो लहन बरामद

फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध कच्ची शराब व 200 किलो लहन बरामद

फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के खिलाफ अभियान चलाकर कायमगंज क्षेत्र के अताईपुर कोहना और ममापुर में कार्रवाई की। 11 टेट्रा पैक देशी शराब, 14 लीटर अवैध कच्ची शराब और 200 किलोग्राम लहन बरामद कर तीन अभियोग दर्ज किए गए।

कानपुर: तथागत सामाजिक समिति ने रवींद्र सिंह कुशवाहा एडवोकेट को कानपुर मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया, संस्था अध्यक्ष ने सौंपा नियुक्ति पत्र

कानपुर: तथागत सामाजिक समिति ने रवींद्र सिंह कुशवाहा एडवोकेट को कानपुर मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया, संस्था अध्यक्ष ने सौंपा नियुक्ति पत्र

कानपुर में तथागत सामाजिक समिति (TSS) ने रवींद्र सिंह कुशवाहा एडवोकेट को कानपुर मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया। संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

हार देखना भी लोकतंत्र की परीक्षा है: वोट से लेकर संस्थाओं तक जवाबदेही के सवाल

हार देखना भी लोकतंत्र की परीक्षा है: वोट से लेकर संस्थाओं तक जवाबदेही के सवाल

सुबह की चाय पर कुछ कड़वे सवाल। चुनाव में हार स्वीकार करने से लेकर मतदाता-सूची की पारदर्शिता, सत्ता की जवाबदेही और चेतावनियों को गंभीरता से लेने तक—यह टिप्पणी लोकतंत्र में नागरिक, संस्थाओं और सार्वजनिक जिम्मेदारी के रिश्ते पर विचार करती है।

कासगंज: स्कूली वाहनों की फिटनेस से लेकर ओवरस्पीडिंग तक पर कसेगा शिकंजा, सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सीडीओ सख्त

कासगंज: स्कूली वाहनों की फिटनेस से लेकर ओवरस्पीडिंग तक पर कसेगा शिकंजा, सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सीडीओ सख्त

ब्लैक स्पॉट सुधारने, अवैध पार्किंग हटाने और यातायात नियम तोड़ने वालों पर नियमित कार्रवाई के निर्देश

कासगंज: ब्याज माफी योजना-2026: व्यापारियों को राहत का मौका, 16 जनवरी तक उठा सकेंगे लाभ

कासगंज: ब्याज माफी योजना-2026: व्यापारियों को राहत का मौका, 16 जनवरी तक उठा सकेंगे लाभ

कासगंज में राज्य कर विभाग ने व्यापारियों और अधिवक्ताओं को दी योजना की जानकारी, बकाया मूल कर जमा करने पर ब्याज माफी का प्रावधान

कासगंज: महिला टेबल टेनिस खिलाड़ियों के लिए मौका, 29 अक्टूबर को सोरों स्टेडियम में होंगे चयन ट्रायल

कासगंज: महिला टेबल टेनिस खिलाड़ियों के लिए मौका, 29 अक्टूबर को सोरों स्टेडियम में होंगे चयन ट्रायल

कासगंज की चयनित खिलाड़ी अलीगढ़ में देंगी मंडलीय ट्रायल, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता रायबरेली में 4 नवंबर से

फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कराई धान की क्रॉप कटिंग, उत्पादन का किया स्थलीय सत्यापन

फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कराई धान की क्रॉप कटिंग, उत्पादन का किया स्थलीय सत्यापन

ग्राम याकूतगंज में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने खेत में स्वयं धान की क्रॉप कटिंग कर जनपद में धान उत्पादन का स्थलीय सत्यापन किया। क्रॉप कटिंग प्रयोग में निर्धारित क्षेत्रफल से प्राप्त धान का वजन दर्ज किया गया।

फर्रुखाबाद:श्रीरामनगरिया मेला-2027 की तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक, 22 जनवरी से शुरू होगा मेला

फर्रुखाबाद:श्रीरामनगरिया मेला-2027 की तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक, 22 जनवरी से शुरू होगा मेला

फर्रुखाबाद में श्रीरामनगरिया मेला-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने अधिकारियों और मेला समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। 22 जनवरी से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाले मेले में स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, अस्थाई शौचालय, प्रकाश और सुरक्षा सहित श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।

फर्रुखाबाद:भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने आयोजित की ‘सबसे ऊँचे सरदार’ संगोष्ठी, सरदार पटेल के योगदान को किया याद

फर्रुखाबाद:भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने आयोजित की ‘सबसे ऊँचे सरदार’ संगोष्ठी, सरदार पटेल के योगदान को किया याद

फर्रुखाबाद में भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने ‘सबसे ऊँचे सरदार’ संगोष्ठी आयोजित कर सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता और अखंडता में योगदान को याद किया।

फर्रुखाबाद: 'मिशन शक्ति फेज-6' के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को लेकर जनपद के विभिन्न थानों में आयोजित किए गए जनसंवाद और जागरूकता अभियान

फर्रुखाबाद: 'मिशन शक्ति फेज-6' के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को लेकर जनपद के विभिन्न थानों में आयोजित किए गए जनसंवाद और जागरूकता अभियान

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित 'मिशन शक्ति फेज-6.0' अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 27.10.2026 को जनपद फतेहगढ़ के थाना कादरीगेट, कमालगंज, अमृतपुर, कोतवाली मोहम्मदाबाद, कोतवाली फतेहगढ़, कोतवाली फर्रुखाबाद और थाना मऊदरवाजा क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

फर्रुखाबाद: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा व 12,000 रुपये का अर्थदंड

फर्रुखाबाद: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा व 12,000 रुपये का अर्थदंड

श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ अभियान के क्रम में थाना राजेपुर पुलिस, मॉनीटरिंग सेल व अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी से पॉक्सो प्रथम कोर्ट ने अभियुक्त विजयवीर को 20 वर्ष के कारावास और 12,000/- रुपये अर्थदंड से दंडित किया है।

फर्रुखाबाद: OperationConviction के तहत स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट कोर्ट का फैसला, छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के दोषी को 3 साल की सजा व 10,000 रुपये अर्थदंड

फर्रुखाबाद: OperationConviction के तहत स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट कोर्ट का फैसला, छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के दोषी को 3 साल की सजा व 10,000 रुपये अर्थदंड

श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ व ‘मिशन शक्ति 6.0’ अभियान के क्रम में थाना मऊदरवाजा पुलिस व अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी से स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट कोर्ट ने अभियुक्त राजीव प्रजापति को 03 वर्ष के कठोर कारावास और ₹10,000 के अर्थदंड से दंडित किया है।

फर्रुखाबाद: संकिसा को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करेंगे- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

फर्रुखाबाद: संकिसा को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करेंगे- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संकिसा बौद्ध स्तूप के दर्शन कर भगवान बुद्ध को नमन किया। उन्होंने संकिसा को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की बात कही।

फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ की टायर स्क्रैप फैक्ट्री में भीषण आग, 10 घंटे के अभियान के बाद अग्निशमन टीम ने पाया पूर्ण नियंत्रण

फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ की टायर स्क्रैप फैक्ट्री में भीषण आग, 10 घंटे के अभियान के बाद अग्निशमन टीम ने पाया पूर्ण नियंत्रण

फर्रुखाबाद स्थित टायर स्क्रैप फैक्ट्री में सुबह लगी भीषण आग पर अग्निशमन कर्मियों ने करीब 10 घंटे तक अभियान चलाकर पूर्ण नियंत्रण पाया। छह फायर टेंडर और दो जेसीबी की मदद ली गई। हादसे में कोई जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है।

लखनऊ:मान्यता प्राप्त पत्रकारों को कैशलेस इलाज की सुविधा, AB-PMJAY पोर्टल Go-Live करने की सहमति

लखनऊ:मान्यता प्राप्त पत्रकारों को कैशलेस इलाज की सुविधा, AB-PMJAY पोर्टल Go-Live करने की सहमति

लखनऊ में सूचना निदेशक विशाल सिंह की अध्यक्षता में AB-PMJAY पोर्टल संचालन का प्रशिक्षण हुआ। मान्यता प्राप्त पत्रकारों और उनके आश्रितों के आयुष्मान कार्ड के लिए विवरण एक सप्ताह में पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए।

फर्रुखाबाद में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न, सचिन मिश्रा बने जिलाध्यक्ष

फर्रुखाबाद में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न, सचिन मिश्रा बने जिलाध्यक्ष

फर्रुखाबाद में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला स्तरीय शाखा का द्विवार्षिक चुनाव 27 अक्टूबर 2026 को संविधान के अनुसार संपन्न हुआ। सचिन मिश्रा जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए, जबकि कई पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

फर्रुखाबाद में 1 नवंबर को लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर, सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

फर्रुखाबाद में 1 नवंबर को लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर, सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

फर्रुखाबाद के ऑफिसर्स क्लब, फतेहगढ़ में 1 नवंबर 2026 को मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित होगा। आमजन को निःशुल्क कानूनी सहायता के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

फर्रुखाबाद में बजरंग दल कार्यकर्ता से मारपीट और पुलिस लाठीचार्ज के आरोप, VHP ने DM को सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद में बजरंग दल कार्यकर्ता से मारपीट और पुलिस लाठीचार्ज के आरोप, VHP ने DM को सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिला सहसंयोजक योगेंद्र प्रताप सिंह के साथ कथित मारपीट, लूटपाट और पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फर्रुखाबाद:राजेपुर के कढ़हार में वृद्धजनों के लिए निःशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर, 96 मरीजों की जांच

फर्रुखाबाद:राजेपुर के कढ़हार में वृद्धजनों के लिए निःशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर, 96 मरीजों की जांच

फर्रुखाबाद के राजेपुर ब्लॉक स्थित कढ़हार राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय में वृद्धजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने 96 वृद्ध रोगियों की जांच कर रोगानुसार निःशुल्क होम्योपैथिक उपचार उपलब्ध कराया।

एक नवंबर को कासगंज में लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

एक नवंबर को कासगंज में लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

दिव्यांगों, महिलाओं, श्रमिकों, बुजुर्गों और जरूरतमंदों पर रहेगा विशेष फोकस; पेंशन, बीमा और गोल्डन कार्ड सहित कई योजनाओं से जोड़ने की तैयारी

:फर्रुखाबाद के जसमई फीडर पर कर्मचारी अनुज कुमार पाठक को लगा करंट

:फर्रुखाबाद के जसमई फीडर पर कर्मचारी अनुज कुमार पाठक को लगा करंट

फर्रुखाबाद के जसमई फीडर पर बुधवार शाम बिजली पैनल में करंट फैलने से कर्मचारी अनुज कुमार पाठक हुआ घायल बताया गया कि पैनल के अंदर छछूंदर द्वारा तार काटे जाने से फॉल्ट हुआ था। लाइनमैन उमाशंकर की सूझबूझ से बिजली सप्लाई बंद कराई गई। घायल कर्मचारी को एंबुलेंस से बरौन सीएचसी भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

 कासगंज पूर्व सैनिकों एवं वीरनारियों की पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु स्पर्श पेंशन मेले का आयोजन

कासगंज पूर्व सैनिकों एवं वीरनारियों की पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु स्पर्श पेंशन मेले का आयोजन

स्पर्श पेंशन मेले में 60 से 70 पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं एवं उनके परिजनों ने किया प्रतिभाग

चौदह असहमतियाँ, एक सर्वसम्मति: लोकतंत्र का नया गणित

चौदह असहमतियाँ, एक सर्वसम्मति: लोकतंत्र का नया गणित

यह राजनीतिक व्यंग्य लोकतंत्र में सर्वसम्मति के दावों और असहमति की वास्तविक भूमिका पर सवाल उठाता है। निर्वाचन आयोग के हलफ़नामे में सर्वसम्मति के दावे को केंद्र में रखकर लेख चुनावी प्रक्रिया, संस्थागत पारदर्शिता, कर्मचारियों की छँटनी, अधिकारियों के राजनीति में प्रवेश और विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी ख़बरों पर व्यंग्य करता है। लेख का मूल तर्क है कि लोकतंत्र की ताक़त सबका एकमत होना नहीं, बल्कि असहमति को जगह देना, उसे दर्ज करना और उसका सम्मान करना है।

फर्रुखाबाद में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के 3 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ, डीएम ने दिए शुद्ध एवं समयबद्ध गणना के निर्देश

फर्रुखाबाद में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के 3 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ, डीएम ने दिए शुद्ध एवं समयबद्ध गणना के निर्देश

फर्रुखाबाद में डीएम डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। कार्मिकों को शुद्ध, पारदर्शी और समयबद्ध गणना के निर्देश दिए गए।

फर्रुखाबाद : मेरापुर पुलिस की तत्परता से  संकिसा बौद्ध मेला घूमते समय बिछड़ा बच्चा मात्र 05 घंटे के भीतर सकुशल परिजनों के सुपुर्द

फर्रुखाबाद : मेरापुर पुलिस की तत्परता से संकिसा बौद्ध मेला घूमते समय बिछड़ा बच्चा मात्र 05 घंटे के भीतर सकुशल परिजनों के सुपुर्द

ऑपरेशन मुस्कान' के तहत थाना मेरापुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बौद्ध स्तूप मेले में परिजनों से बिछड़े बच्चे को मात्र 05 घंटे के भीतर सकुशल ढूंढकर उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया

विपिन वर्मा ‘डेविड’ को भाजपा प्रदेश संगठन में मिली नई जिम्मेदारी, समर्थकों ने दी बधाई

विपिन वर्मा ‘डेविड’ को भाजपा प्रदेश संगठन में मिली नई जिम्मेदारी, समर्थकों ने दी बधाई

विधायक विपिन वर्मा ‘डेविड’ को नई जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों में खुशी का माहौल है। शुभचिंतकों ने विश्वास जताया कि उनके राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्री वर्मा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

लखीमपुर खीरी :  श्रद्धांजलि देने पहुंचे डिप्टी सीएम, परिजनों को बंधाया ढांढस

लखीमपुर खीरी : श्रद्धांजलि देने पहुंचे डिप्टी सीएम, परिजनों को बंधाया ढांढस

त्रयोदशी संस्कार में पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने दिवंगत पूर्व विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

लखीमपुर खीरी :  बाल्मीकि जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा, पुष्प वर्षा से जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

लखीमपुर खीरी : बाल्मीकि जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा, पुष्प वर्षा से जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

महर्षि वाल्मीकि मंदिर में महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के पावन अवसर पर गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने आयोजित सुंदर झाँकी कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रभु श्रीराम, माता जानकी एवं लक्ष्मण जी के स्वरूप में सजे कलाकारों का तिलक वंदन कर नमन किया और भगवान वाल्मीकि जी को प्रणाम कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।