उन्नाव में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत नर्सिंग छात्राओं को किया जागरूक, साइबर अपराधों से बचाव के बताए तरीके
उन्नाव। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उन्नाव में मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कोतवाली सदर क्षेत्र स्थित एक्सेल स्कूल ऑफ नर्सिंग में आयोजित इस कार्यशाला में नर्सिंग छात्राओं को महिला सुरक्षा, सरकारी हेल्पलाइन और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।