उन्नाव:(द दस्तक 24 न्यूज) 26 सितंबर 2026 को हसनगंज तहसीलदार किरत सेन ने ग्राम भितरेपार पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गांव में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के साथ ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।
ग्रामीणों ने बताया कि जलस्तर बढ़ने के कारण गांव से आवागमन प्रभावित हो गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए तहसीलदार किरत सेन ने ग्रामीणों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
तहसीलदार ने कहा कि बढ़े हुए जलस्तर के कारण ग्रामीणों के आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए नाव की व्यवस्था की जा रही है। आवश्यकता के अनुसार ट्रैक्टर की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा ग्रामीणों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।