यूपी 11508 शिक्षक भर्ती में शिक्षामित्रों को मिल सकता है वेटेज, चयन आयोग ने गठित की कमेटी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में 11,508 सहायक अध्यापक पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया के बीच शिक्षामित्रों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। भर्ती में शिक्षामित्रों को भारांक (वेटेज) देने के मुद्दे पर अब दोबारा विचार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने इस संबंध में शिक्षा सेवा चयन आयोग को पत्र भेजकर सुप्रीम कोर्ट के पुराने आदेश की जानकारी दी है।