Thursday, 29 October 2026 | 10:39 AM
भारत

गया: बाल संरक्षण को लेकर हसरा में जागरूकता अभियान

Share:
गया: बाल संरक्षण को लेकर हसरा में जागरूकता अभियान
 गया जिला के वजीरगंज प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय हसरा में आज नेहा ग्रामीण महिला विकास समिति के द्वारा बाल संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षक, सैकड़ों छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रोजेक्ट सुपरवाइजर सह वजीरगंज प्रखंड समन्वयक आर्यन राज ने किया।
आर्यन राज ने बताया कि इस दौरान बाल संरक्षण से संबंधित बाल विवाह, बाल श्रम एवं बाल तस्करी के खिलाफ बच्चों को जागरूक किया गया। इस विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जागरूकता नारे लगाए गए तथा विद्यालय से गांव तक जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाल संरक्षण के लिए शपथ भी ली।
वहीं संस्था के बारे में जानकारी देते हुए जिला समन्वयक त्रिपुरारी ने कहा कि संस्था विगत कई वर्षों से बच्चों, महिलाओं एवं वंचित समुदायों के अधिकार, संरक्षण एवं विकास के क्षेत्र में कार्य कर रही है। संस्था का मुख्य उद्देश्य समुदाय के साथ मिलकर बच्चों एवं महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं बेहतर जीवन का अवसर उपलब्ध कराना है।
इस पहल को पंचायत के मुखिया जतन यादव, वार्ड सदस्य कामता यादव, शिक्षक देवेंद्र कुमार, राष्ट्रीय युवा दिव्यांशु, समाजसेवी उपेंद्र कुमार व नवीन कुमार सहित अन्य ने सराहा।