Thursday, 29 October 2026 | 11:39 AM
भारत

गया: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान तेज

Share:
गया: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान तेज

बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता और बच्चों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में पहल हेतु नगर प्रखंड सभागार भवन, में आज महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार, पटना के अभियान के तहत कवच परियोजना (सेंटर डायरेक्ट) के सहयोग से आँगनवाड़ी पर्यवेक्षिकाओं का अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमती जयवंती सिन्हा द्वारा बाल विवाह उन्मूलन हेतु जन जागरूकता रथ का शुभारम्भ किया गया। यह रथ विभिन्न पंचायतों में भ्रमण कर लोगों को बाल विवाह की रोकथाम एवं बाल संरक्षण के प्रति जागरूक करेगा।

प्रशिक्षण में नगर, चंदौती, मानपुर, बेलागंज, वजीरगंज, टनकुप्पा एवं बोधगया प्रखंड की आँगनवाड़ी पर्यवेक्षिकाओं को बाल विवाह की पहचान, संबंधित अधिकारियों को सूचना देने, संवेदनशील बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने तथा महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी गई।

🎯 अभियान का संदेश:

- बाल विवाह को रोकना हम सभी की जिम्मेदारी है।
- बाल अधिकारों एवं बाल संरक्षण के प्रति जागरूक बनें।
- बाल विवाह की जानकारी संबंधित प्रशासनिक एवं बाल संरक्षण अधिकारियों को दें।
- बच्चों को सुरक्षित बचपन और बेहतर भविष्य प्रदान करें।

आइए, मिलकर बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

बाल विवाह मुक्त भारत — सुरक्षित बचपन, सशक्त भविष्य।