Thursday, 29 October 2026 | 4:30 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कराई धान की क्रॉप कटिंग, उत्पादन का किया स्थलीय सत्यापन

ग्राम याकूतगंज में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने खेत में स्वयं धान की क्रॉप कटिंग कर जनपद में धान उत्पादन का स्थलीय सत्यापन किया। क्रॉप कटिंग प्रयोग में निर्धारित क्षेत्रफल से प्राप्त धान का वजन दर्ज किया गया।
Share:
फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कराई धान की क्रॉप कटिंग, उत्पादन का किया स्थलीय सत्यापन
563917


फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24) 28 अक्टूबर 2026 को ग्राम याकूतगंज, परगना भोजपुर, तहसील सदर, जनपद फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में धान की क्रॉप कटिंग का प्रयोग कराया गया। इसका उद्देश्य जनपद में धान के उत्पादन का मौके पर स्थलीय सत्यापन करना था।

क्रॉप कटिंग के लिए चयनित ग्राम याकूतगंज की गाटा संख्या 1053 में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने स्वयं खेत में पहुंचकर धान की फसल की कटाई की। इस दौरान खेत स्वामी किसान पन्नालाल भी मौके पर उपस्थित रहे।

क्रॉप कटिंग के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में फसल का वजन कराया गया। प्रयोग संख्या-1 में गाटा संख्या 1053 से प्राप्त धान का वजन 23.985 किलोग्राम प्रति 43.3 वर्ग मीटर दर्ज किया गया। वहीं प्रयोग संख्या-2 में गाटा संख्या 476 से प्राप्त धान का कुल वजन 24.400 किलोग्राम प्रति 43.3 वर्ग मीटर दर्ज किया गया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर श्री संजय कुमार सिंह, अपर सांख्यिकी अधिकारी दिलीप प्रजापति, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक अजीत द्विवेदी, क्षेत्रीय लेखपाल डॉ. अजय कुमार सिंह, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जिला प्रबंधक प्रथम गुप्ता, तहसील कोऑर्डिनेटर संदीप यादव एवं हिमांशु मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

क्रॉप कटिंग प्रयोग के माध्यम से प्राप्त आंकड़ों को जनपद में धान के वास्तविक उत्पादन के आकलन के लिए दर्ज किया गया। अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया को निर्धारित मानकों के अनुसार संपन्न कराया।