Friday, 30 October 2026 | 6:41 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद: PET परीक्षा के दृष्टिगत 30 अक्टूबर को सुबह 6 से रात 8 बजे तक रूट डायवर्जन

प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा के दृष्टिगत यातायात के सुगम व सुचारू संचालन हेतु दिनांक 30.10.2026 को प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक जनपद फतेहगढ़ में भारी माल वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
Share:
फर्रूखाबाद: PET परीक्षा के दृष्टिगत 30 अक्टूबर को सुबह 6 से रात 8 बजे तक रूट डायवर्जन

फर्रूखाबाद (द दस्तक 24): 

जनपद में आयोजित होने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) के दौरान परीक्षार्थियों व आमजन के सुगम आवागमन तथा शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। फतेहगढ़ पुलिस द्वारा दिनांक 30.10.2026 (शुक्रवार) को प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक के लिए भारी माल वाहनों (ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डम्पर, लोडर आदि) हेतु रूट डायवर्जन प्लान जारी किया गया है।

​रूट डायवर्जन की मुख्य व्यवस्थाएं:

  1. ​कन्नौज/कानपुर मार्ग: कन्नौज से कानपुर रोड होते हुए फतेहगढ़ की ओर आने वाले माल वाहनों को गुरसहायगंज (जनपद कन्नौज) से छिबरामऊ की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

  1. ​छिबरामऊ/जहानगंज मार्ग: छिबरामऊ से जहानगंज होकर फतेहगढ़ की ओर आने वाले माल वाहनों को छिबरामऊ (जनपद कन्नौज) से बेवर (जनपद मैनपुरी) की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

  1. ​मैनपुरी मार्ग: बेवर (जनपद मैनपुरी) की ओर से फतेहगढ़ आने वाले माल वाहनों को बेवर (जनपद मैनपुरी) में ही रोका जाएगा।

  1. ​एटा मार्ग: जनपद एटा की ओर से फतेहगढ़ आने वाले माल वाहनों को बिराहिमपुर अलीगंज बॉर्डर (जनपद एटा) पर रोका जाएगा।

  1. ​शाहजहांपुर/बरेली मार्ग: शाहजहांपुर व बरेली से फतेहगढ़ आने वाले माल वाहनों को थाना अल्हागंज व हुल्लापुर (जनपद शाहजहांपुर) में तथा जरियनपुर चौराहे से ढाई घाट/शमशाबाद की ओर आने वाले वाहनों को जरियनपुर (जनपद शाहजहांपुर) पर रोका जाएगा।

  1. ​हरदोई मार्ग: जनपद हरदोई की ओर से फतेहगढ़ आने वाले माल वाहनों को रूपापुर (थाना सवायजपुर, जनपद हरदोई) में रोका जाएगा।

​फतेहगढ़ पुलिस ने सभी वाहन चालकों व ट्रांसपोर्टरों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए निर्धारित डायवर्जन रूट का ही प्रयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन कर परीक्षा के सुगम संचालन में सहयोग प्रदान करें।