Thursday, 29 October 2026 | 4:34 AM
भारत

गया: जनता दरबार में जिलाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं, ऑन द स्पॉट हुई करवाई

Share:
गया: जनता दरबार में जिलाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं, ऑन द स्पॉट हुई करवाई
आमजनों की समस्याएं सुनते जिलाधिकारी


गया के जिलाधिकारी,  श्री शशांक शुभंकर ने आज पुनः समाहरणालय में आये अनेकों फरियादियों को देख उनकी समस्याओं को सुना । जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 40 से अधिक आमजनों की समस्याएँ सुनीं गयी। 
   इस अवसर पर भूमि विवाद, आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, पेंशन योजना, मुआवजा, आरटीपीएस, शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों समेत अन्य मामलों को लोगों ने जिलाधिकारी के समक्ष रखा।

ज़िला पदाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को संबंधित प्रकरणों का त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और प्रत्येक विभागीय पदाधिकारी इस दिशा में गंभीरता से कार्य करें।