Tuesday, 27 October 2026 | 2:30 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद : मेरापुर पुलिस की तत्परता से संकिसा बौद्ध मेला घूमते समय बिछड़ा बच्चा मात्र 05 घंटे के भीतर सकुशल परिजनों के सुपुर्द

ऑपरेशन मुस्कान' के तहत थाना मेरापुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बौद्ध स्तूप मेले में परिजनों से बिछड़े बच्चे को मात्र 05 घंटे के भीतर सकुशल ढूंढकर उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया
Share:
फर्रुखाबाद : मेरापुर पुलिस की तत्परता से  संकिसा बौद्ध मेला घूमते समय बिछड़ा बच्चा मात्र 05 घंटे के भीतर सकुशल परिजनों के सुपुर्द
परिजनों के साथ मेले में बिछड़ा बच्चा

फर्रुखाबाद (द दस्तक 24): 

जनपद में गुमशुदा बच्चों को सकुशल तलाश कर उनके परिजनों से मिलाने के लिए चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी अभियान '#ऑपरेशन_मुस्कान' के तहत फतेहगढ़ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना मेरापुर क्षेत्र अंतर्गत सराहनीय मानवीय पहल देखने को मिली है।

​घटना का विवरण:

दिनांक 26.10.2026 को बौद्ध स्तूप मेले में घूमते समय एक छोटा बच्चा अपने परिजनों से बिछड़ गया था। छोटे होने के कारण बच्चा अपना नाम व पता सही से बताने में असमर्थ था। सूचना मिलते ही थाना मेरापुर पुलिस द्वारा तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई और 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत त्वरित कार्रवाई शुरू की गई।

​कुशल सुपुर्दगी व सराहना:

पुलिस टीम ने अथक प्रयास कर बच्चे के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई और उसके पिता को थाना मेरापुर बुलवाया। पुलिस ने मात्र 05 घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल उसकी माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। अपने खोए हुए जिगर के टुकड़े को सकुशल पाकर परिजनों की आंखें नम हो गईं और उन्होंने तथा स्थानीय आमजनमानस ने फतेहगढ़ पुलिस की संवेदनशीलता, तत्परता और कार्यशैली की प्रशंसा की।