Tuesday, 27 October 2026 | 3:34 PM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : बाल्मीकि जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा, पुष्प वर्षा से जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

महर्षि वाल्मीकि मंदिर में महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के पावन अवसर पर गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने आयोजित सुंदर झाँकी कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रभु श्रीराम, माता जानकी एवं लक्ष्मण जी के स्वरूप में सजे कलाकारों का तिलक वंदन कर नमन किया और भगवान वाल्मीकि जी को प्रणाम कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
Share:
लखीमपुर खीरी :  बाल्मीकि जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा, पुष्प वर्षा से जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
बाल्मीकि जयंती की तस्वीर
गोला गोकर्णनाथ: छोटी काशी गोला में सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जी का 76वा प्रकटोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महर्षि वाल्मीकि मंदिर से भव्य शोभायात्रा शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए मंदिर परिसर में संपन्न हुई।

पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने भव्य शोभायात्रा का फीता काटकर शुभारंभ किया। 
 
शोभायात्रा के दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू और भाजपा नेता धर्मेन्द्र गिरी उर्फ मोंटी भैया सहित श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। बैंड-बाजों, विभिन्न आकर्षक झांकियां और सजाए गए रथों से सजे इस शोभा यात्रा में उत्साह देखते ही बनता था। 

महर्षि वाल्मीकि मंदिर में महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के पावन अवसर पर गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने आयोजित सुंदर झाँकी कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रभु श्रीराम, माता जानकी एवं लक्ष्मण जी के स्वरूप में सजे कलाकारों का तिलक वंदन कर नमन किया और भगवान वाल्मीकि जी को प्रणाम कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।


इस अवसर पर विधायक ने कहा कि आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी द्वारा रचित रामायण भारतीय संस्कृति, मर्यादा, धर्म और आदर्श जीवन का अमूल्य प्रकाश स्तंभ है। उनके विचार सदैव समाज को सत्य, सद्भाव और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते है।

इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ने महर्षि वाल्मीकि जी को कोटि-कोटि नमन करते हुए समस्त नगरवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की।