जिला खेल कार्यालय, कासगंज के अनुसार, जिला स्तरीय सब-जूनियर महिला टेबल टेनिस चयन/ट्रायल 29 अक्टूबर को अपराह्न दो बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम, सोरों में होंगे। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को अगले चरण में मंडलीय चयन/ट्रायल में प्रतिभाग करना होगा। यह ट्रायल 30 अक्टूबर को सुबह 11 बजे महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में आयोजित किया जाएगा।
राज्य स्तरीय महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता 4 से 5 नवंबर 2026 तक रायबरेली जनपद में प्रस्तावित है। चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करने वाली खिलाड़ियों को आयु संबंधी जन्म प्रमाणपत्र और आधार कार्ड की मूल प्रति के साथ उनकी छायाप्रति भी लानी होगी।
जिला खेल कार्यालय ने खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचने की अपील की है, ताकि चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।