एटा। सदर विधायक माननीय श्री विपिन वर्मा ‘डेविड’ को भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश का विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किए जाने पर समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।विधायक विपिन वर्मा ‘डेविड’ को नई जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों में खुशी का माहौल है। शुभचिंतकों ने विश्वास जताया कि उनके राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्री वर्मा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर उन्हें नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।