बिहार सरकार के स्कूलों में अब 5 अक्टूबर के बजाय 3 अक्टूबर को ही जीउतिया का अवकाश रहेगा। इस बाबत शिक्षा विभाग ने कल ही आदेश जारी कर दिया है। इससे शिक्षकों में काफी खुशी है।
स्मरणीय है कि प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालयों एक महिला शिक्षकों की संख्या अधिक है। अधिकांश महिलाएं अपने पुत्र के लिए जिउतिया व्रत जरूर करती हैं। उसमें महिला उपवास भी करती है। 3 अक्टूबर को सरकार द्वारा अवकाश घोषित करने के कारण शिक्षक शिक्षिकाओं में काफी हर्ष देखा जा रहा है।