Wednesday, 30 September 2026 | 4:41 AM
भारत

शोसद अध्यक्ष रामचंद्र कटियार आज पटना में, 2 अक्टूबर तक रहेंगे

पटना। शोषित समाज दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र कटियार आज शाम पटना पहुंच रहे हैं। उक्त जानकारी देते हुए दल के राष्ट्रीय महामंत्री अखिलेश कुमार और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामानुज सिंह गौतम ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कल ही कानपुर से रवाना हो चुके हैं वे आज आज पटना पहुंच जाएंगे।
Share:
शोसद अध्यक्ष रामचंद्र कटियार आज पटना में, 2 अक्टूबर तक रहेंगे
शोसद अध्यक्ष रामचंद्र कटियार आज पटना में, 2 अक्टूबर तक रहेंगे
Read in your preferred language.
30 की धरना में शामिल होंगे और 1–2 को कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे।
पटना से उपेन्द्र पथिक की रिपोर्ट 
पटना। शोषित समाज दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र कटियार आज शाम पटना पहुंच रहे हैं। 
उक्त जानकारी देते हुए दल के राष्ट्रीय महामंत्री अखिलेश कुमार और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामानुज सिंह गौतम ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कल ही कानपुर से रवाना हो चुके हैं वे आज आज पटना पहुंच जाएंगे। आगामी 30 सितंबर को शोषित समाज दल के संस्थापक महामंत्री और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री शहीद जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस समापन समारोह के अवसर पर पटना में राज्यपाल के समक्ष अपनी मांगों के लिए एक दिवसीय धरना दिया जाएगा।जिसमें बिहार के कोने कोने से हजारों शोषित कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस धरना का उद्घाटन  दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र कटियार करेंगे।
कार्यक्रम के दूसरे दिन पटना के जक्कनपुर में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा । अध्यक्ष जी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। तदोपरांत वे पुनः उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां वे आगामी उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुटेंगे।