Monday, 28 September 2026 | 9:07 AM
भारत

मगध होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन गया का चुनाव अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में

गया। मगध होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन, गया की आवश्यक बैठक रविवार को मगध होमियोपैथिक अस्पताल, कुकरा-बुनियादगंज में आयोजित की गई. बैठक में संघ की वार्षिक चुनाव प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. सदस्यों ने निर्णय लिया कि संघ का वार्षिक चुनाव अक्टूबर महीने के अंतिम सप्ताह में कराया जाएगा.
Share:
मगध होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन गया का चुनाव अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में
मगध होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन गया का चुनाव अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में
Read in your preferred language.
मगध होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन की बैठक संपन्न
 

गया।
 मगध होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन, गया  की आवश्यक बैठक रविवार को मगध होमियोपैथिक अस्पताल, कुकरा-बुनियादगंज में आयोजित की गई. बैठक में संघ की वार्षिक चुनाव प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. सदस्यों ने निर्णय लिया कि संघ का वार्षिक चुनाव अक्टूबर महीने के अंतिम सप्ताह में कराया जाएगा.
  संघ के सचिव डॉ. प्रभात कुमार ने सभी सदस्यों से अनुरोध किया कि वे अपना वार्षिक शुल्क 15 दिनों के अंदर जमा कर दें, ताकि निर्धारित समय पर चुनाव कराने में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो. उन्होंने बताया कि संघ का परिचय पत्र बनाने के लिए सदस्यों को अपना रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, निबंधन की छायाप्रति, आधार कार्ड एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो भी जमा करना होगा.विशेष जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9431416900 पर संपर्क किया जा सकता है. बैठक में डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. संजय प्रसाद, डॉ. प्रमोद कुमार वर्मा, डॉ. महेश शर्मा, डॉ. अंजू कुमारी, मेडिको नीलम कुमारी एवं विनय कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे. वहीं, अस्पताल में 75 मरीजों का निशुल्क इलाज कर दवा का वितरण भी किया गया.

द दस्तक 24 प्रतिनिधि उपेन्द्र पथिक