एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीट्स ने अभी तक कमाल का प्रदर्शन किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों की तारीफ की है और उन्हें बधाई भी दी है. सावन बरवाल ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष मैराथन में सिल्वर मेडल जीता. पीएम मोदी ने पुरुषों की मैराथन में ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीतने पर सावन बरवाल को बधाई दी.
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, 'एशियाई खेलों में पुरुषों की मैराथन में ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीतने पर सावन बरवाल को बधाई. यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि यह एक नया नेशनल रिकॉर्ड है और चार दशकों से ज्यादा समय में इस इवेंट में भारत का पहला मेडल है.' उन्होंने आगे कहा कि साथ ही यह देश का पहला ऐसा एशियाई खेल मैराथन मेडल है, जो भारत के बाहर जीता गया है. उनकी सहनशक्ति और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया है. आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं.
भारत
प्रधानमंत्री मोदी ने एशियाई खेलों में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Read in your preferred language.