Wednesday, 23 September 2026 | 10:24 PM
भारत

सड़क दुर्घटना में पत्रकार का भांजा की मौत, शिक्षिका घायल

Share:
सड़क दुर्घटना में पत्रकार का भांजा की मौत, शिक्षिका घायल
Read in your preferred language.
सड़क दुर्घटना में इंटर छात्र की मौत, शिक्षिका घायल
गया से द दस्तक 24 प्रतिनिधि उपेन्द्र पथिक द्वारा 
गया जिला के वजीरगंज प्रखंड अंतर्गत   रामपुर गांव निवासी उमेश प्रसाद यादव के 18 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार  की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद प्राथमिक  विद्यालय महूएत की प्रधान  शिक्षिका पिंकी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक इंटर का छात्र था और दैनिक अखबार के पत्रकार रविभूषण सिन्हा का भांजा था।जानकारी के अनुसार पप्पू कुमार अपनी नानी के घर विशुनपुर पंचायत के धरमपुर में रहकर पढ़ाई करता था। मंगलवार शाम छुट्टी के बाद वह शिक्षिका पिंकी माथुरी  के साथ धरमपुर लौट रहा था। इसी दौरान पूरा दखिनगांव बाईपास सड़क पर सड़क पार करने के क्रम में एक तेज रफ्तार टेंपो ने दोनों को टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया।हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी वजीरगंज पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पप्पू को मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शिक्षिका का इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है।छात्र की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में वरिष्ठ  पत्रकार और समाजसेवी उपेन्द्र पथिक, पत्रकार अमरेन्द्र कुमार, अमित कुमार, प्रभाकर कुमार, राजेश कुमार, मुखिया संघ जिलाध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ डब्लू यादव, रामाशंकर यादव उर्फ हप्पू यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष दिनेश यादव, समाजसेवी अशोक साहू,ललन सिंह सहित सैंकड़ों लोग शामिल थे।