फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 23 सितंबर 2026 जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने संगठन विस्तार के लिए चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को तेज कर दिया है। अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने युवाओं एवं प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें संगठन से जोड़ने का प्रयास किया।
नगर कंपिल की टीम द्वारा आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में कई नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान जितेंद्र को नगर अध्यक्ष युवा तथा अनुज सिंह को नगर उपाध्यक्ष युवा की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा राजेंद्र गंगवार, अजयवीर सिंह, आकाश तिवारी, रविकांत मिश्रा, आकाश माथुर, सनी सक्सेना, सतेंद्र सिंह और उदित गंगवार ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के जिलाध्यक्ष सुशील सिंह ने कहा कि पार्टी जनमानस के बीच जाकर संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि संगठन युवाओं, बुजुर्गों, किसानों, प्रबुद्ध वर्ग और महिलाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों के हितों के लिए कार्य करता रहा है और आगे भी करता रहेगा।
सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन की नीतियों और गतिविधियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।
उत्तर प्रदेश
फर्रुखाबाद:जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के सदस्यता अभियान में तेजी, युवाओं और प्रबुद्ध वर्ग को संगठन से जोड़ने पर जोर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 23 सितंबर 2026 जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने संगठन विस्तार के लिए चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को तेज कर दिया है। अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने युवाओं एवं प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें संगठन से जोड़ने का प्रयास किया।
फर्रुखाबाद:जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के सदस्यता अभियान में तेजी, युवाओं और प्रबुद्ध वर्ग को संगठन से जोड़ने पर जोर
Read in your preferred language.