Sunday, 27 September 2026 | 10:01 AM
मनोरंजन

मनीष मल्होत्रा के शो में विक्की कौशल-आलिया भट्ट ने शाही अंदाज से लूटी महफिल

Share:
मनीष मल्होत्रा के शो में  विक्की कौशल-आलिया भट्ट ने शाही अंदाज से लूटी महफिल
Read in your preferred language.
बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक बार फिर अपने स्टाइल और स्क्रीन प्रेजेंस को लेकर चर्चा में हैं. दोनों हाल ही में मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के खास 'मिजवान वेलफेयर फैशन शो' में शोस्टॉपर बने. 26 सितंबर को मुंबई के ताज लैंड्स एंड में आयोजित इस फैशन शो ने अपने 15 साल पूरे किए. इस खास मौके पर विक्की और आलिया ने साथ में रैंप वॉक किया और अपने शानदार अंदाज से महफिल लूट ली.

इस खास शो के लिए मनीष मल्होत्रा के शोस्टॉपर बने विक्की कौशल और आलिया भट्ट जैसे ही रैंप पर उतरे, हर किसी की नजरें उन पर टिक गईं. दोनों ने मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए शानदार आउटफिट्स पहनकर रैंप पर एंट्री की. इस दौरान दोनों का लुक काफी रॉयल नजर आया.  विक्की और आलिया हाथों में हाथ डाले रैंप पर चलते दिखे और दोनों ने कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक स्टनिंग पोज दिए. रैंप पर वॉक करने के दौरान दोनों एक्टर्स काफी कंफर्टेबल नजर आए. विक्की और आलिया एक-दूसरे से बातें करते हुए और मुस्कुराते हुए भी दिखे. दोनों की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. फैंस को भी उनकी ऑन-रैंप केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है.

आलिया भट्ट ने इस खास मौके के लिए आइवरी और सिल्वर टोन का खूबसूरत लहंगा पहना था. उनके आउटफिट पर बारीक चिकनकारी कढ़ाई की गई थी, जो इस पूरे लुक की खासियत रही. इसके साथ आलिया ने स्टेटमेंट डायमंड चोकर, ईयररिंग्स और रिंग्स कैरी की. खुले बाल और मिनिमल मेकअप में एक्ट्रेस का लुक काफी एलिगेंट नजर आया. उनका पूरा लुक ट्रेडिशनल होने के साथ ग्लैमरस भी था और वो किसी राजघराने की रानी से कम नहीं लगीं.

वहीं, विक्की कौशल भी इस मौके पर बेहद शाही अंदाज में नजर आए. उन्होंने मिडनाइट ब्लू और व्हाइट-कॉबाल्ट ब्लू टोन की शेरवानी पहनी थी, जिस पर फ्लोरल चिकनकारी वर्क किया गया था. इसके साथ उन्होंने स्टेटमेंट नेकलेस कैरी किया. शेरवानी में विक्की का लुक काफी रॉयल और क्लासी नजर आया. उनका ये एथनिक अवतार उनकी पर्सनैलिटी पर खूब जंच रहा था.