Monday, 28 September 2026 | 9:07 AM
मनोरंजन

इस सप्ताह ओटीटी पर जमेगा रंग; रिलीज होंगी कॉमेडी और रोमांच से भरपूर ये दिलचस्प फिल्में और सीरीज

Share:
इस सप्ताह ओटीटी पर जमेगा रंग; रिलीज होंगी कॉमेडी और रोमांच से भरपूर ये दिलचस्प फिल्में और सीरीज
Read in your preferred language.
सिनेमाघरों में इस वीक अजय देवगन की 'दृश्यम 3' रिलीज होने जा रही है। पहले से भी कई फिल्में सजी हैं। मगर, ओटीटी पर क्या नया आने वाला है इस सप्ताह? जवाब है- कई दिलचस्प फिल्में और सीरीज, जो कॉमेडी और थ्रिलर से भरपूर होंगी। 

----चर्चित वेब सीरीज 'दुपहिया' अपने दूसरे सीजन के साथ लौट रही है। इस बार धड़कपुर में अफरा-तफरी होने वाली है, क्योंकि वहां क्राइम बढ़ गया है। दुपहिया सीजन 2  को दर्शक 01 अक्तूबर से प्राइम वीडियो पर देख पाएंगे। इस नए सीजन में नई चुनौतियां देखने को मिलेंगी, जो पहले से ज्यादा अफरा-तफरी दिखाएगी। मगर, दर्शकों को कॉमेडी का डोज भी मिलेगा। दुपहिया सीजन 2 का निर्देशन सोनम नायर ने किया है। कास्ट की बात करें तो इसमें गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा नजर आएंगे।

----मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले "पूजा मेरी जान" दिनेश विजान और अमर कौशिक द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म भी इस वीक आ रही है। इसमें मृणाल ठाकुर, हुमा कुरैशी और विजय राज हैं। इसमें चैतन्य वियास, विक्रम चौहान और राजेश जैस भी हैं। फिल्म का निर्देशन नवजोत गुलाटी ने किया है। इस फिल्म का प्रीमियर 2 अक्तूबर, 2026 से जी5 पर होगा।

----बालाजी मोहन निर्देशित "लव" रॉम-कॉम सीरीज सौंदर्या रजनीकांत ने प्रोड्यूस की है। इसमें ऐश्वर्या लक्ष्मी और अर्जुन दास लीड रोल में हैं। यह सीरीज 02 अक्तूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज की कहानी डेटिंग एप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित है।  

----"बेथलहम कुडुम्बा यूनिट" मलयालम फिल्म अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। अब यह ओटीटी पर आ रही है। निविन पॉली और ममिता बैजू अभिनीत यह फिल्म 2 अक्तूबर 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

----डेमन स्लेयर-किमेत्सु नो याइबा इन्फिनिटी कैसल' यह एक जापानी एनिमेशन एक्शन फिल्म है। 'डेमोन स्लेयर' सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर आ रही है। यह हिंदी, तमिल और तेलुगु डब वर्जन में 28 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी।