फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 29 सितंबर 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेंटर जेल चौराहा स्थित लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की स्मृति स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्थापित प्रतिमा की साफ-सफाई की गई तथा श्रद्धापूर्वक दूध से प्रतिमा का अभिषेक किया गया।
इस अवसर पर लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के जीवन और उनके लोककल्याणकारी कार्यों को स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर का जीवन सेवा, त्याग, सुशासन और जनकल्याण की प्रेरणादायी मिसाल है।
उन्होंने कहा कि लोकमाता के आदर्शों को आत्मसात करते हुए स्वच्छता और सेवा के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम के दौरान लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।