Wednesday, 30 September 2026 | 4:41 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:नवाबगंज में ई एंड एच फाउंडेशन के आउटरीच स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

फर्रुखाबाद के नवाबगंज पंचायत भवन में ई एंड एच फाउंडेशन ने एजियस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के सहयोग से आउटरीच स्वास्थ्य शिविर शुरू किया। शिविर में बीपी, शुगर, नेत्र एवं दंत जांच के साथ मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
Share:
फर्रुखाबाद:नवाबगंज में ई एंड एच फाउंडेशन के आउटरीच स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 29 सितंबर 2026 जनपद में ई एंड एच फाउंडेशन द्वारा एजियस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के सहयोग से समग्र निवारक स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत आउटरीच स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ सोमवार को पंचायत भवन नवाबगंज में किया गया।

शिविर का उद्घाटन चेयरमैन अनिल कुमार राजपूत, अधिशासी अधिकारी (ईओ) प्रमोद कुमार वैश्य, डॉ. दिलीप कुमार सिंह एवं डॉ. जसवीर सिंह ने रिबन काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान अतिथियों ने ई एंड एच फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

फाउंडेशन की सीईओ आलोकानंदा चटर्जी एवं प्रोजेक्ट मैनेजर अनुराग मिश्रा ने संस्था की ओर से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी। शिविर में पहुंचे लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, नेत्र एवं दंत जांच की गई। चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श भी दिया।

जांच के दौरान मोतियाबिंद एवं दंत सर्जरी की आवश्यकता वाले मरीजों को आगे के उपचार के लिए मिशन अस्पताल एवं सरकारी अस्पतालों में रेफर किया गया।

इस अवसर पर तृष्णा बर्मन, आजम अली, शैलेन्द्र, विजय, महेश, आकिब, नीरज, पारस, वंदना, अफशा निहाल, हिलाल, सादफ, कंचन एवं डॉ. राहुल सहित फाउंडेशन की टीम के सदस्य मौजूद रहे।