Wednesday, 30 September 2026 | 4:00 AM
भारत

पटना के ADM दंपत्ति के ठिकानों पर निगरानी का छापा

Share:
पटना के ADM  दंपत्ति के ठिकानों पर निगरानी का छापा
Read in your preferred language.
.पटना ADM और रजिस्ट्रार पत्नी की 2.5 करोड़ की अवैध संपत्ति का खुलासा, ADG निगरानी ने जारी किया आधिकारिक ब्योरा
पटना से द दस्तक 24 प्रतिनिधि द्वारा 
पटना।
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance Investigation Bureau) की कार्रवाई में एक बार फिर बड़ा खुलासा हुआ है। निगरानी मुख्यालय के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) जितेंद्र सिंह गंगवार ने दावा किया है कि सरकारी पदों पर तैनात एडीएम (सप्लाई) रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी दानापुर की जिला सब-रजिस्ट्रार कुमारी स्विटी ने अपनी ज्ञात आय से ढाई करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अर्जित की है।

सोमवार को दोनों अधिकारियों के कुल 4 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई थी।

विजिलेंस एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने जानकारी देते हुए बताया कि एडीएम दंपत्ति के पटना के रूपसपुर, दानापुर स्थित कश्यप ग्रीनसिटी और बेगूसराय स्थित उनके पैतृक आवास सहित कुल 4 ठिकानों पर सघन तलाशी ली गई। जांच में प्राथमिक रूप से सामने आया है कि दोनों अधिकारियों ने अपनी घोषित वैध आय की तुलना में लगभग 47 प्रतिशत अधिक अवैध संपत्ति  जमा की है।

एडीजी ने बरामदगी का विस्तृत ब्योरा देते हुए बताया कि पटना और बेगूसराय स्थित ठिकानों से छापेमारी के दौरान कुल 1 करोड़ 6 लाख रुपये की नकद राशि बरामद की गई है। इसके अलावा, अधिकारियों के पास से 24 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण व ज्वेलरी, 6 लाख रुपये मूल्य की ब्रांडेड कंपनियों की महंगी कलाई घड़ियां, कई बैंक खातों के कागजात तथा अचल संपत्तियों एवं जमीनों में निवेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं।