Wednesday, 30 September 2026 | 3:59 AM
भारत

मानदेय नहीं देने को लेकर शिक्षा सेवकों का पटना में सात दिवसीय धरना शुरू,

–जून से ही शिक्षा सेवकों को मानदेय नहीं मिली –मांगे पूरी होने तक आंदोलन चलेगा
Share:
मानदेय नहीं देने को लेकर शिक्षा सेवकों का पटना में सात दिवसीय धरना शुरू,
मानदेय नहीं देने को लेकर शिक्षा सेवकों का पटना में सात दिवसीय धरना शुरू,
Read in your preferred language.
पटना से द दस्तक 24 प्रतिनिधि उपेन्द्र पथिक द्वारा 
पटना। बिहार के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में कार्यरत शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ के शिक्षा सेवकों ने बकाया मानदेय भुगतान समेत कई मांगों को लेकर 
बिहार राज्य शिक्षा सेवक तालीमी मरकज संघ के बैनर तले पटना में  सात दिवसीय धरना प्रारंभ कर दिया है।यह धरना पटना के गर्दनीबाग में चलाया जा रहा है।
प्रदेश संयोजक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि शिक्षा विभाग के जन शिक्षा विभाग में कार्यरत लगभग सताइस हजार शिक्षा सेवक तालीमी मरकज के शिक्षा सेवकों का मानदेय जून माह से सितम्बर तक  भुगतान नहीं किया गया है। जिससे  बिहार के शिक्षा सेवकों की आर्थिक हालत खराब हो गई है। मानदेय भुगतान नहीं होने के कारण इधर दो महीने के अन्तराल चालिस से भी अधिक शिक्षा सेवकों काअसामयिक मृत्यु हो चुकी है। जिससे शिक्षा सेवकों में काफी आक्रोश है। इसी को मद्देनजर रखते हुए संघ के प्रदेश कमेटी के निर्देश पर 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक पटना के गर्दनीबाग में शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन का आयोजन कर किया गया है।
 पहले दिन 28 सितंबर को मगध  प्रमंडल के गया, नवादा,औरंगाबाद, जहानाबाद,अरवल , रोहतास आदि  जिला के सैकड़ों शिक्षा सेवक तालीमी मरकज के शिक्षा शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन में हिस्सा लिया। 
अपनी मांगों के समर्थन में  सभी प्रमंडल के शिक्षा सेवक बारी बारी से  4 अक्टूबर तक धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे। आगे भी आंदोलन जारी रखने का कार्यक्रम तय किया गया है। 
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यदि सरकार शिक्षा सेवक तालीमी मरकज के लोगों की  मांगे पूरी नहीं की ,तो धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आगे भी बढ़ाया जा सकता है। इसके बावजूद भी सरकार नहीं सुनती है तो मोर्चा निकालकर बिहार विधानसभा का घेराव करेंगे। और जरुरत पड़ी तो अनिश्चितकालीन आमरण-अनशन और  करो और मरो का नीति अपनाया जायेगा। 
विज्ञप्ति के अनुसार, शिक्षा सेवक तालीमी मरकज को मानदेय नहीं शिक्षक की दर्जा दिया जाय।
अनुकम्पा का लाभ एवं शिक्षकों की तरह अन्य भत्ता दिया जाय।
 मृत्युपरांत चार लाख नहीं, दस लाख रुपए अनुग्रह राशि तथा इनके उतराधिकारी को नौकरी दिया जाय।
 शेष बचे महादलित और अल्पसंख्यक टोले में शिक्षा सेवक तालीमी मरकज की नियुक्ति किया जाय।
धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में संघ के प्रदेश अध्यक्ष बिनोद कुमार रजक, प्रदेश सचिव सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष शिवलोक राम , प्रदेश सलाहकार समिति के संयोजक मुकेश मांझी,(नवादा) राकेश रोशन, संघ के संस्थापक सदस्य, बद्रीनाथ मांझी,संघ के प्रदेश संयोजक, उमाशंकर प्रसाद संघ के पूर्व अध्यक्ष,अमर राम,शिव जी राम, पुष्पांजलि कुमारी, अनोखा देवी, सोनू कुमारी, ब्रह्मानंद दास, इस्लाम अन्सारी,सलीम अंसारी,अशोक राउत,परशुराम मांझी, सत्येन्द्र मांझी,गणेश मांझी,राजकुमार चौधरी, शम्भू राजवंशी, सहित हजारों की संख्या में शिक्षा सेवक तालीमी मरकज धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।