लखीमपुर खीरी : जिलाध्यक्ष, विधायक ने मेढक मंदिर मंदिर में किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश
स्वच्छता सेवा एवं सामूहिक सहभागिता की भावना को साकार करते हुए सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत लखीमपुर में सेठ घाट मंदिर तथा ओयल मेढक मंदिर परिसर में जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता एवं सदर विधायक योगेश वर्मा की अगुवाई में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग एवं सहभागिता से श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।