Wednesday, 30 September 2026 | 4:00 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : आर्य समाज का 125वा भव्य वार्षिकोत्सव धूमधाम से हुआ सम्पन्न, विद्वानों ने मानव जीवन को श्रेष्ठ बनाने के दिए सूत्र

वार्षिकोत्सव के समापन समारोह के अवसर पर विद्वान शिवकुमार शास्त्री उपदेश सहारनपुर ने अपने सार गर्भित व्याख्यान में वेद के मंत्रों की व्याख्या के साथ एक सुखद परिवार की कल्पना करते हुए मानव जीवन को श्रेष्ठ बनाने के सूत्र दिए।
Share:
लखीमपुर खीरी : आर्य समाज का 125वा भव्य वार्षिकोत्सव धूमधाम से हुआ सम्पन्न, विद्वानों ने मानव जीवन को श्रेष्ठ बनाने के दिए सूत्र
समापन समारोह की तस्वीर
Read in your preferred language.
गोला गोकर्णनाथ आर्य समाज का 125वां भव्य वार्षिकोत्सव सोमवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ खुटार रोड स्थित आर्य समाज मंदिर के प्रांगड़ में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के समापन समारोह पर वेद के पावन मंत्रों के साथ यज्ञ संपन्न हुआ। यज्ञ में आचार्यों ने यजमान के रूप में पधारे गोपाल कृष्ण शुक्ला सपत्नीक तथा बालकृष्ण गुप्ता सपत्नीक से आर्य समाज का हवन वैदिक मंत्रों के उच्चारण,आहुतियों के साथ विधि-विधान से कराया। 

वार्षिकोत्सव के समापन समारोह के अवसर पर विद्वान शिवकुमार शास्त्री उपदेश सहारनपुर ने अपने सार गर्भित व्याख्यान में वेद के मंत्रों की व्याख्या के साथ एक सुखद परिवार की कल्पना करते हुए मानव जीवन को श्रेष्ठ बनाने के सूत्र दिए। 

विद्वान संत कुमार आर्य शाहजहांपुर एवं भानु प्रकाश शास्त्री बरेली के भजनों ने श्रोताओं का मन मोह लिया। 

कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य अवधेश मिश्रा ने किया। 

समापन अवसर पर आर्य समाज के उपमंत्री श्रवण माहेश्वरी ने आए हुए सभी श्रोताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर आर्य समाज के मंत्री ओम प्रकाश वैश्य, प्रधान गुरुशरण पाठक, उपमंत्री श्रवण माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष नवीन भसीन, पुस्तकाध्यक्ष विमलेश शुक्ला, अनिल भसीन, सुशील गुप्ता, कमलदीप आर्य, सुरेश कुमार मिश्रा, प्रो० एन डी शर्मा एवं मातृशक्ति सहित सैकड़ों की संख्या में श्रोतागण उपस्थित रहे।