Saturday, 31 October 2026 | 8:45 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : 14 माह के अपहृत मासूम की सकुशल बरामदगी, पुलिस ने दो शातिर अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार

सावन माह के दौरान वादिनी अर्चना पत्नी राधेश्याम निवासी लक्ष्मणजती, थाना गोला अपने 14 माह के पुत्र आर्यन उर्फ रामजी को तीर्थ सरोवर गेट के पास खेलता छोड़कर मंदिर गई थीं। वापस लौटने पर बालक वहां से गायब मिला। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मासूम का अपहरण कर लिया गया था।
Share:
लखीमपुर खीरी : 14 माह के अपहृत मासूम की सकुशल बरामदगी, पुलिस ने दो शातिर अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्तगण की तस्वीर
गोला गोकर्णनाथ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ ख्याति गर्ग के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी गोला के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना गोला के नेतृत्व में गोला पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए 14 माह के अपहृत मासूम बालक को सकुशल बरामद कर दो शातिर अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 28.08.2026 को प्रातः 06:00 बजे सावन माह के दौरान वादिनी अर्चना पत्नी राधेश्याम निवासी लक्ष्मणजती, थाना गोला अपने 14 माह के पुत्र आर्यन उर्फ रामजी को तीर्थ सरोवर गेट के पास खेलता छोड़कर मंदिर गई थीं। वापस लौटने पर बालक वहां से गायब मिला। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मासूम का अपहरण कर लिया गया था। वादिनी द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना गोला पर मु0अ0सं0 372/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर जांच व तलाश शुरू की गई थी।

थाना गोला पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना एवं सुरागरसी-पतारसी के आधार पर दिनांक 29.09.2026 दिन मंगलवार को समय करीब 1.07 बजे लखीमपुर-खुटार रोड पर स्थित हर्ट ढाबा के पास से दो अभियुक्तों को राम लडैते उर्फ राजू पुत्र राजाराम उर्फ गंजेडी निवासी ग्राम कांप थाना मैलानी जनपद लखीमपुर खीरी व मालती उर्फ गीता पत्नी राजाराम निवासी ग्राम नारायनपुरवा थाना खैराबाद जनपद सीतापुर को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से अपहृत बालक आर्यन को सकुशल बरामद किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में पंजीकृत मुकदमे में धारा 143 बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


सफलता प्राप्त करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अम्बर सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राकेश कुमार राय, कांस्टेबल अनुज सागर, अंकित वर्मन, प्रदीप कुमार, शरद राज, पवन कुमार वर्मा, परीक्षित सैनी, महिला कांस्टेबल नीशू और जया शामिल रहीं।