Saturday, 31 October 2026 | 7:50 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का हुआ हस्तांतरण, जनपद के किसानों को अब तक मिले ₹939.82 करोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का हस्तांतरण किया। फर्रुखाबाद में विकास भवन सभागार सहित विकासखंड, कृषि विज्ञान केंद्र, राजकीय कृषि बीज भंडार एवं ग्राम पंचायत स्तर पर किसानों को कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।
Share:
फर्रुखाबाद:पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का हुआ हस्तांतरण, जनपद के किसानों को अब तक मिले ₹939.82 करोड़

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का हस्तांतरण किया गया। जनपद स्तर पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया।

कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कपिल कुमार, उप कृषि निदेशक अरविन्द मोहन मिश्र सहित विभिन्न विकास खंडों से आए किसानों ने प्रतिभाग किया।

इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न विकास खंडों, कृषि विज्ञान केंद्रों, राजकीय कृषि बीज भंडारों तथा ग्राम पंचायत स्तर पर भी किसानों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को प्रतिवर्ष तीन समान किस्तों में ₹6,000 प्रति कृषक परिवार की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में उपलब्ध कराई जाती है।

जनपद में योजना की शुरुआत से अब तक 24 किस्तों के माध्यम से किसानों के खातों में कुल ₹939 करोड़ 82 लाख की धनराशि सीधे हस्तांतरित की जा चुकी है। इस सहायता से किसानों को कृषि संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में आर्थिक सहयोग मिल रहा है।

584931