फर्रुखाबाद पुलिस की तत्परता: 30 मिनट में बरामद किया खोया बैग, दंपती को लौटाया सामान
मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत फर्रुखाबाद की सर्विलांस टीम और थाना कादरीगेट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा में छूटा दंपती का बैग महज 30 मिनट में बरामद कर लिया। बैग में रखे मोबाइल, आधार कार्ड, नकदी, कपड़े और अन्य सामान सुरक्षित वापस लौटाया गया।