Friday, 30 October 2026 | 5:48 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में 10 साल के बच्चे के मूत्राशय से निकली 150 ग्राम की विशाल पथरी, सफल ऑपरेशन

फर्रुखाबाद के नवाबगंज क्षेत्र के नौली गांव निवासी 10 वर्षीय शिवम के मूत्राशय से ऑपरेशन के दौरान 150 ग्राम वजनी विशाल पथरी निकाली गई। पथरी करीब 8 सेंटीमीटर लंबी और 6 सेंटीमीटर चौड़ी थी। प्रयाग नारायण हॉस्पिटल में एमएस डॉ. अरविंद गुप्ता ने सफल ऑपरेशन किया।
Share:
फर्रुखाबाद में 10 साल के बच्चे के मूत्राशय से निकली 150 ग्राम की विशाल पथरी, सफल ऑपरेशन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24) 16 अक्टूबर 2026 नवाबगंज क्षेत्र के नौली गांव निवासी महज 10 वर्षीय बच्चे के मूत्राशय से डॉक्टरों ने करीब 150 ग्राम वजनी विशाल पथरी निकालकर सफल ऑपरेशन किया है। इतनी कम उम्र में मूत्राशय में इतनी बड़ी पथरी का होना असामान्य मामला माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार नौली गांव निवासी शिवम पिछले करीब चार महीने से दर्द की समस्या से परेशान था। परिजनों ने बच्चे का कई जगह इलाज कराया, लेकिन उसे अपेक्षित राहत नहीं मिल सकी। लगातार परेशानी बने रहने पर बच्चे को फर्रुखाबाद स्थित प्रयाग नारायण हॉस्पिटल में उपचार के लिए लाया गया।

जांच के बाद चिकित्सकों ने बच्चे के मूत्राशय में बड़ी पथरी होने की पुष्टि की। इसके बाद शुक्रवार को एमएस डॉ. अरविंद गुप्ता ने ऑपरेशन कर पथरी को सफलतापूर्वक बाहर निकाला।

डॉक्टर के अनुसार निकाली गई पथरी करीब 8 सेंटीमीटर लंबी और 6 सेंटीमीटर चौड़ी थी तथा इसका वजन लगभग 150 ग्राम था। इतनी कम उम्र के बच्चे के मूत्राशय से इतनी बड़ी पथरी निकलना सामान्य नहीं है।

सफल ऑपरेशन के बाद बच्चे की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। मामले ने एक बार फिर बच्चों में लंबे समय तक बनी रहने वाली मूत्र संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करने की जरूरत को सामने रखा है।

463986
डॉ अरविन्द गुप्ता एमएस