पांचालघाट पुल जर्जर, मरम्मत के बावजूद नहीं थमी बदहाली; हादसे का खतरा
फर्रुखाबाद के पांचालघाट पुल की जर्जर हालत ने राहगीरों की चिंता बढ़ा दी है। बार-बार मरम्मत के बावजूद पुल का कंक्रीट उखड़ने और सरिए बाहर निकलने से हादसे का खतरा बना हुआ है।
फर्रुखाबाद के पांचालघाट पुल की जर्जर हालत ने राहगीरों की चिंता बढ़ा दी है। बार-बार मरम्मत के बावजूद पुल का कंक्रीट उखड़ने और सरिए बाहर निकलने से हादसे का खतरा बना हुआ है।
फर्रुखाबाद के कक्योली निवासी पुष्पा शाक्य एवं मैनपुरी के अमिलिया निवासी रामरतन शाक्य का 20 अक्टूबर 2026 को बौद्ध रीति-रिवाज एवं दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार संपन्न कराया गया। संस्कार के बाद बौद्धाचार्य धर्मपाल बौद्ध ने नवदंपती को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया।
फर्रुखाबाद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने प्रवर्तन अभियान चलाया। जिला आबकारी अधिकारी जीपी गुप्ता ने गाड़ीहा-बड़झला स्थित देशी शराब एवं कॉम्पोजिट दुकान का औचक निरीक्षण कर स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था और CCTV कैमरों की जांच की।
फर्रुखाबाद के उदित कुमार शाक्य का फेडरल बैंक, अलुवा, केरल में प्रोबेशनरी ऑफिसर पद पर चयन होने पर तथागत सामाजिक समिति (TSS) ने सम्मानित किया। उदित ने B.Tech Electrical Engineering और MBA Business Analytics & Finance की शिक्षा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से पूरी की है।
तथागत सामाजिक समिति (TSS) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्र शाक्य ने डॉ. धर्मवीर सिंह शाक्य को पदोन्नति देकर प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। इस अवसर पर समिति के कोर कमेटी पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कायमगंज तहसील सभागार में एसडीएम अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में व्यापार मंडलों और व्यापारिक संगठनों की बैठक हुई। आगामी महत्वपूर्ण कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रशासन और व्यापारियों ने रणनीति पर चर्चा की।
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर घर से नाराज होकर दिल्ली जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही 16 वर्षीय नाबालिग बालिका जीआरपी को मिली। पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर कमालगंज पुलिस के सुपुर्द किया।
फर्रुखाबाद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए हैं।
फर्रुखाबाद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने नई निरीक्षण व्यवस्था लागू की है। सातों ब्लॉकों की साप्ताहिक रैंकिंग होगी और सीएचसी निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के साथ लेखा अभिलेखों की भी जांच की जाएगी।
फर्रुखाबाद के ग्राम कोरीखेड़ा निवासी अनुराग शाक्य एवं कन्नौज के ग्राम गौरियापुर निवासी आकांक्षा शाक्य का 19 अक्टूबर 2026 को दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार संपन्न कराया गया। बौद्धाचार्य धर्मपाल बौद्ध ने संस्कार संपन्न कराने के बाद नवदंपती को प्रमाण पत्र प्रदान किया।
जनपद फतेहगढ़ में दशहरा पर्व पर यातायात व्यवस्था के सुगम एवं सुरक्षित संचालन हेतु दिनांक 20.10.2026 की सुबह 06:00 बजे से समाप्ति तक रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है।
फर्रुखाबाद में सोमवार को नवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां भगवती की पूजा-अर्चना कर कन्या भोज कराया। शहर में जगह-जगह भंडारे आयोजित हुए, वहीं मेले में बच्चों और महिलाओं ने जमकर खरीदारी की।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत जनपद फतेहगढ़ के समस्त थानों में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में, थाना कादरीगेट पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सर्वेश सिंह को 01 अवैध तमंचा व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है।
तथागत सामाजिक समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्र शाक्य को आवास विकास, फर्रुखाबाद में कोर कमेटी पदाधिकारियों द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपा गया। समाज सेवा में उनके योगदान को देखते हुए संस्था ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
फर्रुखाबाद के क्रिश्चियन कॉलेज ग्राउंड में दशहरे के आयोजन से पहले नगर पालिका सड़क निर्माण करा रही है। करीब 7 लाख रुपये की लागत से 125 मीटर सड़क बनाई जा रही है। इससे जलभराव और आवागमन की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
फर्रुखाबाद के कायमगंज क्षेत्र के श्यामनगर गांव में आबकारी विभाग ने दबिश देकर 28 लीटर अवैध कच्ची शराब और 40 किलोग्राम लहन बरामद किया। लहन को मौके पर नष्ट कर एक अभियोग दर्ज किया गया। विभाग ने कई शराब दुकानों का औचक निरीक्षण कर स्टॉक, POS मशीन, ऑनलाइन भुगतान और CCTV व्यवस्था की भी जांच की।
फर्रुखाबाद गुर्दे की गंभीर बीमारी से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के पात्र मरीजों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर मिल रहा है। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड और ई-केवाईसी में तेजी लाने के निर्देश दिए।
नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा थाना मऊदरवाजा क्षेत्रान्तर्गत गुड़गांव देवी मंदिर और थाना कादरीगेट क्षेत्रान्तर्गत शीतला देवी मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन का जायजा लिया गया।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत जनपद फतेहगढ़ के समस्त थानों में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर व पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज के निर्देशन में थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा मु०अ०सं० 376/2026 धारा 65(1)/115(2)/351(3) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गौरव को गिरफ्तार किया गया है।
फर्रुखाबाद अष्टमी पर्व पर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शीतला देवी एवं गुरुगांव देवी मंदिर का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और सुचारु दर्शन व्यवस्था का जायजा लिया।