फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24) आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी फर्रुखाबाद डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम के लिए प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 20 अक्टूबर 2026 को जिला आबकारी अधिकारी जीपी गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने देशी शराब दुकान गाड़ीहा-बड़झला तथा कॉम्पोजिट दुकान गाड़ीहा-बड़झला का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था तथा CCTV कैमरों की कार्यशीलता का परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने दुकानों पर उपलब्ध मदिरा का मिलान संबंधित अभिलेखों से भी किया।
जिला आबकारी अधिकारी ने संबंधित अनुज्ञापियों को सभी अभिलेख अद्यतन रखने तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों का पूर्ण रूप से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई।
अभियान के दौरान क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने तथा अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।