Wednesday, 21 October 2026 | 5:32 AM
उत्तर प्रदेश

रायबरेली : रामघाट पर सक्रिय हुए सदर विधायक प्रतिनिधि कमल श्रीवास्तव, मूर्ति विसर्जन को लेकर कराई लाईट की बेवस्था

रायबरेली। राजघाट स्थित सई नदी पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा के मद्देनजर सदर विधायक अदिति सिंह के प्रतिनिधि कमल श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद लोगों ने व्यवस्थाओं से जुड़ी समस्याओं को उनके सामने रखा। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कमल श्रीवास्तव ने मौके पर लाइट की व्यवस्था करवाई, ताकि विसर्जन के दौरान लोगों को अंधेरे की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Share:
रायबरेली : रामघाट पर सक्रिय हुए सदर विधायक  प्रतिनिधि कमल श्रीवास्तव, मूर्ति विसर्जन को लेकर कराई लाईट की बेवस्था
  1. रायबरेली। राजघाट स्थित सई नदी पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा के मद्देनजर सदर विधायक अदिति सिंह के प्रतिनिधि कमल श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद लोगों ने व्यवस्थाओं से जुड़ी समस्याओं को उनके सामने रखा। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कमल श्रीवास्तव ने मौके पर लाइट की व्यवस्था करवाई, ताकि विसर्जन के दौरान लोगों को अंधेरे की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इसके साथ ही उन्होंने गोताखोरों को शर्ट और बरमूडा भी प्रदान किए, जिससे विसर्जन के दौरान उनकी भूमिका और सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सके। मौके पर चौकी इंचार्ज भगत सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

जनता की शिकायतों पर तत्काल पहल करते हुए कमल श्रीवास्तव ने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कदम उठाया। अब श्रद्धालुओं को उम्मीद है कि मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन की ओर से भी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे।

मुनेश्वर यादव