Tuesday, 20 October 2026 | 4:19 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:तथागत सामाजिक समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्र शाक्य को सौंपा गया नियुक्ति पत्र

तथागत सामाजिक समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्र शाक्य को आवास विकास, फर्रुखाबाद में कोर कमेटी पदाधिकारियों द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपा गया। समाज सेवा में उनके योगदान को देखते हुए संस्था ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
Share:
फर्रुखाबाद:तथागत सामाजिक समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्र शाक्य को सौंपा गया नियुक्ति पत्र
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24) तथागत सामाजिक समिति (TSS) के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्र शाक्य को सोमवार को आवास विकास, फर्रुखाबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नियुक्ति पत्र सौंपा गया। नियुक्ति पत्र TSS कोर कमेटी के पदाधिकारियों शिवकुमार शाक्य अध्यक्ष, राधेश्याम शाक्य कोषाध्यक्ष, रामवीर शाक्य महासचिव एवं हिमलेश शाक्य पूर्व अध्यापिका जिला महासचिव महिला प्रकोष्ठ द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने सुरेश चंद्र शाक्य को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संस्था सामाजिक एकता, शिक्षा, संगठन एवं समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।

 सुरेश चंद्र शाक्य के पिता द्वारिका प्रसाद शाक्य सामाजिक व्यक्तित्व के धनी रहे हैं। उन्होंने समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और सामाजिक हितों के लिए निरंतर योगदान दिया। उनके सामाजिक कार्यों और विचारों से प्रेरणा लेते हुए उनके पुत्र सुरेश चंद्र शाक्य ने भी समाज सेवा को अपने जीवन का प्रमुख उद्देश्य बनाया है।

सुरेश चंद्र शाक्य द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों एवं उनकी सक्रियता को देखते हुए तथागत सामाजिक समिति ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति पत्र सौंपे जाने के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि वह संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के लोगों को एकजुट करने और सामाजिक उत्थान के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम में तथागत सामाजिक समिति के नगर मीडिया प्रभारी डॉ.धर्मवीर सिंह शाक्य एवं सुरेशचंद्र शाक्य की पत्नी श्रीमती अनुपम शाक्य भी उपस्थित रहीं।