Tuesday, 20 October 2026 | 5:08 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के तहत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत जनपद फतेहगढ़ के समस्त थानों में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
Share:
फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के तहत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन
मिशन शक्ति अभियान
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद (द दस्तक 24): उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण हेतु संचालित 'मिशन शक्ति फेज-6.0' अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के मार्गदर्शन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

48228

​जनकल्याणकारी योजनाओं

अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, बाल कल्याण योजनाओं तथा बाल मजदूरी न कराने के संबंध में विस्तार से जागरूक किया गया। इसके साथ ही, डिजिटल युग में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षा के उपायों की भी विस्तृत जानकारी दी गई।

48230

​साइबर सुरक्षा 

 छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, फर्जी वेबसाइट एवं लिंक, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, साइबर बुलिंग, डिजिटल अरेस्ट तथा AI के माध्यम से होने वाले साइबर फ्रॉड के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही, ऑनलाइन ठगी से बचाव हेतु निजी जानकारी, OTP एवं पासवर्ड साझा न करने, संदिग्ध कॉल, मैसेज व लिंक से सतर्क रहने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए और जागरूकता संबंधी पैम्फलेट भी वितरित किए गए | 

48229

शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजना

इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, बाल कल्याण योजनाओं तथा बाल मजदूरी न कराने के संबंध में जागरूक किया गया।

48243

आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर:

किसी भी आपात स्थिति या साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत सहायता के लिए निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की अपील की गई:

  • ​वूमेन पावर लाइन: 1090
  • ​मुख्यमंत्री हेल्पलाइन: 1076
  • ​चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098
  • ​साइबर अपराध हेल्पलाइन: 1930
  • ​पुलिस आपातकालीन सेवा: 112
  • ​एंबुलेंस सेवा: 108

आधिकारिक पोर्टल :

  • http://cybercrime.gov.in
  • http://cybercrime.gov.in