बैठक में ब्यूरो के तीन नवप्रोन्नत पुलिस उपाधीक्षक क्रमशः श्री अरूण कुमार सिंह, श्री सुनील कुमार सिंह एवं मो० जहांगीर अंसारी को नए पद के अनुरूप बैज लगाकर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिए गए। साथ ही उन्हें एवं ब्यूरो के पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेवारी के साथ अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करते हुए भ्रष्टाचार के विरूद्ध ट्रैप की कार्रवाई और अधिक से अधिक बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम के द्वारा दिनांक 08.11.2026 को निगरानी थाना कांड सं0-133/26, दिनांक 06.11.2026 में प्राथमिकी अभियुक्त श्री रितेश चन्द्र सिन्हा, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल मधुबनी, जिला- मधुबनी को 5,00,000/- (पाँच लाख) रूपये रिश्वत लेते उनके रामनगरी, आशियाना, पटना स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया था। दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर अवकाश के दिन में भी ब्यूरो की टीम द्वारा सुनियोजित ढंग, लगन एवं तत्परता से सफलतापूर्वक कार्रवाई की गई। जिसके लिए टीम में शामिल 15 पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कुल मिलाकर 53,000/- (तिरेपन हजार) रूपये से पुरस्कृत किया गया है।
इस अवसर पर सभी पुलिस उप-महानिरीक्षक, सभी पुलिस अधीक्षक, सभी विधि पदाधिकारी एवं ब्यूरो के अन्य कर्मी भी उपस्थित थें।