इस अवसर पर समारोह के आयोजन में मुख्य रूप से चित्रांश परिवार नवयुवक संघ के अध्यक्ष रंजन कुमार के अलावा सतीश कुमार सिन्हा, रामकुमार लाल, आकाश कुमार सिन्हा, विजय कुमार सिन्हा, अजीत कुमार सिन्हा, सौरभ सिन्हा, मुक्कू सिन्हा, रवि लाल, आदि की भूमिका अहम रही।
समारोह की शुरुआत सुबह कलश स्थापना और भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा के पूजन से हुई। पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। श्रद्धालुओं ने भगवान चित्रगुप्त को कलम, दवात, किताब और मिठाई अर्पित की। पूजा के बाद हवन और आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए।इस दौरान चित्रांश समाज के लोगों ने एक-दूसरे को चित्रगुप्त पूजा की शुभकामनाएं दीं। समारोह स्थल पर भजन-कीर्तन का भी आयोजन हुआ। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। दोपहर में महाप्रसाद का वितरण किया गया।
रंजन कुमार ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट करना और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति व परंपरा से जोड़ना है।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त कायस्थ समाज के आराध्य देव हैं। वे मनुष्य के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। इसलिए हम सभी को सत्य और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए।