
सिद्धार्थ शाक्य पुत्र श्री मनोज कुमार शाक्य (कृष्णा टाइल्स एंड हार्डवेयर) एवं माता श्रीमती इंदुलता शाक्य ने अपनी मेहनत और लगन से परिवार के साथ-साथ पूरे जनपद का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने GATE-2026 की सिविल इंजीनियरिंग परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 156 प्राप्त कर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। उनकी शैक्षणिक योग्यता बीटेक (सिविल इंजीनियरिंग) है।
सिद्धार्थ की सफलता का सफर उनकी मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने UPSC Engineering Services Examination (ESE)-2025 की प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी तथा साक्षात्कार तक पहुंचे। हालांकि अंतिम चयन सूची में स्थान नहीं मिल सका, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और निरंतर प्रयास करते हुए GATE-2026 में शानदार रैंक हासिल कर NHIDCL में डिप्टी मैनेजर (टेक्निकल) का पद प्राप्त किया।

सम्मान समारोह में तथागत सामाजिक समिति (TSS) के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्र शाक्य, संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य, जिला महासचिव रामवीर शाक्य, जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य, जिला सचिव संतोष कुमार शाक्य, जिला संरक्षक राजीव कुमार शाक्य, जिला ऑडिटर अंचल सिंह कुशवाहा, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. धर्मवीर सिंह शाक्य, महिला प्रकोष्ठ जिला महासचिव एवं पूर्व अध्यापिका हिमलेश शाक्य, महिला प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष शकुंतला देवी, जिला सचिव सुधीर कुमार कुशवाहा, जागेश्वर सिंह शाक्य, जिला सचिव घनश्याम शाक्य, जिला उपाध्यक्ष महावीर सिंह शाक्य, एमके शाक्य, अरविंद कुमार शाक्य, सत्य प्रकाश शाक्य, रामेश्वर सिंह शाक्य, TSS शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रवेश शाक्य, नगर अध्यक्ष दीपक शाक्य, कालीचरण शाक्य, पेंटर महेंद्र सिंह शाक्य, हेमंत कुमार शाक्य एवं जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र शाक्य सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य सहित संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सिद्धार्थ शाक्य की उपलब्धि को समाज के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। उपस्थित लोगों ने कहा कि शिक्षा और कठिन परिश्रम के माध्यम से युवा न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे समाज का नाम रोशन कर सकते हैं।
TSS लगातार कर रही है प्रतिभाओं को प्रोत्साहित

तथागत सामाजिक समिति (TSS) निरंतर समाज के मेधावी विद्यार्थियों, प्रतिभाशाली युवाओं और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले लोगों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, युवाओं को उच्च लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित करना और उनकी उपलब्धियों को सार्वजनिक मंच प्रदान करना है।
सिद्धार्थ शाक्य का सम्मान समारोह इसी सामाजिक संकल्प की एक महत्वपूर्ण कड़ी रहा। संस्था ने विश्वास जताया कि उनकी सफलता से समाज के अन्य युवा भी प्रेरणा लेकर शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी सेवाओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए आगे आएंगे।