जौनपुर :जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद में विधानसभा वार रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय, जौनपुर द्वारा 13 नवम्बर 2026 को मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। यह रोजगार मेला माता प्रसाद आदर्श महाविद्यालय, शेरवा में प्रातः 10:00 बजे से आयोजित होगा।
मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। रोजगार मेले के माध्यम से क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने शैक्षिक प्रमाण-पत्रों, बायोडाटा एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों के साथ रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।
जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा जनपद के अधिक से अधिक युवाओं से अपील की गई है कि वे इस रोजगार मेले में प्रतिभाग कर उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाएं।
उत्तर प्रदेश
जौनपुर :जिला सेवायोजन कार्यालय, जौनपुर द्वारा 13 नवम्बर 2026 को मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में रोजगार मेले का हुआ आयोजन