फर्रुखाबाद (द दस्तक 24):
जनपद में गुमशुदा बच्चों एवं बालिकाओं की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन मुस्कान' और 'मिशन शक्ति 6.0' के तहत फतेहगढ़ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना राजेपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से बिना बताए कहीं चली गई 19 वर्षीय युवती को सकुशल ढूंढ निकाला और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए उसे उसके परिजनों को सौंप दिया।
मामले का विवरण:
दिनांक 08.11.2026 को एक आवेदक द्वारा थाना राजेपुर पर सूचना दी गई थी कि उनकी 19 वर्षीय पुत्री बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना राजेपुर पुलिस द्वारा तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने अथक प्रयास करते हुए तकनीकी व मानवीय संसाधनों की मदद से त्वरित कार्रवाई की और दिनांक 11.11.2026 को युवती को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के बाद युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटी के सकुशल घर लौटने पर परिजनों और आमजनमानस द्वारा फतेहगढ़ पुलिस की तत्परता व संवेदनशीलता की प्रशंसा की गई।