पुलिस सूत्रों के अनुसार बाराचट्टी थाना द्वारा छापामारी कर अवैध कोयला लदे एक ट्रक के साथ एक अभियुक्त उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला निवासी रौशन यादव को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में बाराचट्टी थाना कांड संख्या-414/26, दिनांक-10.11.2026, दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
भारत
गया: अवैध कोयला लदा ट्रक के साथ एक गिरफ्तार
गया पुलिस के द्वारा जिला में खनन माफियाओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक-10.11.2026 को सूचना प्राप्त हुई की बाराचट्टी थाना क्षेत्र में खनन माफियाओं के द्वारा चोरी छुपे अवैध रूप से कोयला का परिवहन किया जा रहा है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु बाराचट्टी थाना को निर्देशित किया गया।