#कासगंज ः कासगंज में खाद्य सुरक्षा विभाग की अन्य जनपदों की टीमों ने अलग अलग व्यापारियों के प्रतिष्ठानों छापा मार कार्यवाही की। जिसमें बरेली से आए खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल सिंह की टीम ने देशी घी विक्रेता साहू ट्रेडिंग कम्पनी कासगंज पर छापा मार कार्यवाही की है।
देसी घी के निर्माण एवं व्यापार से जुड़े इस प्रतिष्ठान पर टीम की कार्रवाई को लेकर स्थानीय व्यापारियों के बीच चर्चा शुरू हो गई है। टीम ने प्रतिष्ठान पर पहुंचकर बिक्री और लेन-देन से संबंधित दस्तावेजों तथा अन्य जरूरी रिकॉर्ड की गहनता से जांच की।