Sunday, 11 October 2026 | 4:49 AM
भारत

गया: वजीरगंज में मूर्ति लदी टेंपो दुर्घटनाग्रस्त

Share:
गया: वजीरगंज में मूर्ति लदी टेंपो दुर्घटनाग्रस्त
Read in your preferred language.
दीपावली से पहले टूटा सपना: मूर्ति बेचने बिहारशरीफ जा रहे 6 व्यापारियों का टेम्पो पलटा, दो की हालत गंभीर
द दस्तक 24 प्रतिनिधि द्वारा 
वजीरगंज(गया) । 
दीपावली पर दो पैसे कमाने की आस में यूपी से बिहार आए व्यापारियों के साथ शनिवार को बड़ा हादसा हो गया।
राष्ट्रीय उच्च मार्ग -82 पर वजीरगंज के दखिनगांव के पास मूर्तियों से लदा तेज रफ्तार टेम्पो ट्रक की चपेट में आने से बचा तो बिजली के पोल से टकरा कर पलट गया। टेम्पो में 6 लोग सवार थे, सभी घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक चालक लापरवाही से ओवरटेक कर रहा था। टेम्पो चालक प्रदीप दुबे (मिर्जापुर निवासी) ने टक्कर से बचने के लिए स्टेयरिंग घुमाया और टेम्पो पोल से टकरा गया।घायलों में शेखपुरा, नालंदा और लखीसराय के व्यापारी शामिल हैं। सभी वाराणसी से सस्ती मूर्तियां खरीद कर नालंदा में बेचने जा रहे थे।वजीरगंज पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एसआई समीम खान ने बताया कि टेम्पो जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।