Sunday, 11 October 2026 | 4:46 AM
भारत

नवादा: भूमि विवाद में त्वरित कार्रवाई का निदेश

Share:
नवादा: भूमि विवाद में त्वरित कार्रवाई का निदेश
Read in your preferred language.


शनिवार को अंचल परिसर में आयोजित जनता दरबार में जमीनी विवाद से जुड़े कई गंभीर और लंबे समय से चले आ रहे मामले सामने आए, जिस पर अंचल अधिकारी गुफरान मजहरी ने त्वरित और कड़ा रुख अपनाते हुए निष्पादन की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया। जनता दरबार में मौजा अम्बातरी,तिलैया, फरका बुजुर्ग एवं रजौली जैसे क्षेत्रों से पहुंचे आवेदनों पर सीओ ने दोनों पक्षों की दलीलों को बेहद मुस्तैदी से सुना और दस्तावेजों का सूक्ष्म अवलोकन किया। जनता दरबार में अम्बातरी गांव के फूलचंद यादव का विवाद लक्ष्मण यादव,ड्योढ़ी निवासी चिंकू देवी का विवाद महावीर दास, फरका बुजुर्ग निवासी दिलीप शर्मा का विवाद लक्ष्मण यादव एवं रजौली निवासी कपिलदेव प्रसाद का विवाद दिलीप प्रसाद के साथ था। उक्त सभी मामलों में दोनों पक्षों की मौजूदगी में मामले का निपटारा मौके पर ही कर लिया गया है। अंचल अधिकारी ने वहां मौजूद सभी कर्मचारियों और अंचल अमीन को निर्देशित किया कि वे बिना किसी पक्षपात के जमीनी धरातल पर जाकर मापी और चौहद्दी की सटीक रिपोर्ट जल्द से जल्द सौंपें ताकि सभी लंबित वादों का पारदर्शी तरीके से अंतिम निष्पादन किया जा सके, जिससे आम जनता को बेवजह कार्यालयों के चक्कर काटने से मुक्ति मिले और क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम रहे। वहीं आम लोगों से अपील किया है कि जमीन विवाद को लेकर आपस में झगड़ा नहीं करें,बल्कि जनता दरबार में आकर मामले का निष्पादन करें।