Sunday, 11 October 2026 | 4:48 AM
भारत

नवादा: दुर्गापूजा को लेकर नारदीगंज थाना में बैठक

Share:
नवादा: दुर्गापूजा को लेकर नारदीगंज थाना में बैठक
Read in your preferred language.

द दस्तक 24 प्रतिनिधि द्वारा 
नारदीगंज (नवादा):
स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित शनिवार को की गई। बैठक में डीएसपी राहुल कुमार, सीओ रईस आलम, थानाध्यक्ष राजेश कुमार और एसआई अभिषेक कुमार समेत कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
अधिकारियों ने शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा मनाने का निर्देश दिया। जिसमे
 पंडालों में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सभी पूजा समितियों के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है। पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाना और विसर्जन तय समय पर करना होगा। बैठक में नारदीगंज बाजार में सप्तमी से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने और बस्ती बिगहा में वन-वे करने की मांग उठी। साथ ही, छात्रों पर हुई निरोधात्मक कार्रवाई की जांच कर नाम हटाने का आश्वासन दिया गया।
इस दौरान विनोद कुमार, बच्चू साव, अजय यादव, धनंजय सिंह, मुखिया झमन मांझी, रामबालक सिंह, सुनील सिंह सहित कई गणमान्य लोग व पूजा समितियों के अध्यक्ष-सचिव उपस्थित रहे।