Sunday, 11 October 2026 | 4:07 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर :समाजवादी कुटिया के बच्चों ने मनायी धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि

Share:
जौनपुर :समाजवादी कुटिया के बच्चों ने मनायी धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि
Read in your preferred language.
जौनपुर :
जौनपुर। जनपद के मोहिउद्दीनपुर गांव में स्थित समाजवादी कुटिया पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सादगी के साथ मनायी गयी।
यह आयोजन समाजवादी कुटिया के संस्थापक एवं समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषि यादव एडवोकेट ने किया जहां कुटिया में पढ़ने वाले बच्चों ने नेता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दिया। वहीं बच्चों को पौष्टिक आहार के रूप में दूध, फल, बिस्किट आदि दिया गया। साथ ही बच्चों को नेता जी के जीवन संघर्ष, समाजवाद और शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया।
इस मौके पर ऋषि यादव ने कहा कि "नेता जी का जीवन गरीब, किसान, नौजवान और वंचितों के लिए समर्पित था। वे कहते थे कि बच्चों की मुस्कान में ही समाजवाद है। आज समाजवादी कुटिया के माध्यम से हम उसी विचार को आगे बढ़ा रहे हैं। गरीब बच्चों को शिक्षित करना ही नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि है।" इस अवसर पर कुटिया के शिक्षक, उमाशंकर यादव, शिक्षिका संगम निषाद सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।