Sunday, 11 October 2026 | 4:06 AM
भारत

गया: प्रोजेक्ट कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में विदाई सह अभिनंदन समारोह

Share:
गया: प्रोजेक्ट कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में विदाई सह अभिनंदन समारोह
Read in your preferred language.
गया से द दस्तक 24 प्रतिनिधि उपेन्द्र पथिक द्वारा 
गया, 10 अक्टूबर।
जिला के वजीरगंज प्रखंड मुख्यालय  स्थित    प्रोजेक्ट कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में  प्रभारी प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में आज विदाई सह अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
 इस विद्यालय के शिक्षक आधा नन्दन का तबादला के उपरांत उन्हें अंगवस्त्र और बुके देकर विदाई की गई। तदोपरांत दूसरे विद्यालय से स्थानांतरित होकर आने वाली शिक्षिका खुशबू रानी (मनोविज्ञान) और 
समरीन खातून (इंग्लिश) को भी अंगवस्त्र और बुके देकर अभिनंदन किया गया।
 समारोह में मंच का संचालन शिक्षिका सोनम भारती  ने किया।
  इस अवसर पर विद्यालय के वरीय शिक्षक रामानुज कुमार , सरोज पांडे, साकेत कुमार, रंजीत कुमार, विक्की कुमार, नीतिका कुमारी, करुणा राय,मधु कुमारी, श्वेता कुमारी, प्रेरणा कुमारी अंकिता कुमारी सगीर सर के अलावा परिचारी रवींद्र कुमार और अभय कुमार भी उपस्थित थे।