बेगूसराय से डॉ राम उदय शर्मा
साहेबपुरकमाल प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत समस्तीपुर से बहुत लोगों ने अपना नाम सार्वजनिक न करने की बात पर पंचायत के रहस्मय बातों का खुलासा किया।ग्रामीणों ने डॉ राम उदय शर्मा से मुलाकात कर कहा हाल में आम सभा के द्वारा आवास योजना सूची को पढ़कर सुनाया गया है जिन जिन लोगों का नाम सूची में है अच्छी बात है लेकिन सूची का विशेष जांच कराया जाय ताकि योग्य लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का सही लाभ मिले ।