Wednesday, 14 October 2026 | 5:02 AM
भारत

रजौली में मिला विषधर सांप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Share:
रजौली में मिला विषधर सांप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
Read in your preferred language.
नवादा से द दस्तक 24 की रिपोर्ट
नवादा जिला के रजौली नगरपंचायत वार्ड नंबर सात के बभनटोली क्षेत्र में स्थित अनुग्रह सिंह उर्फ फुचु सिंह के गौशाला में एक अत्यधिक विशाल और अत्यंत जहरीला सांप निकलने से आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गौशाला में विषधर की मौजूदगी की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके बाद तुरंत इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई।सूचना के बाद रेंजर नारायण लाल सेवक के द्वारा रेस्क्यू टीम गठित कर भेजा गया। वन विभाग की त्वरित कार्रवाई टीम से रवि कुमार, संजय और सुनील मौके पर पहुंचे और अत्यंत सावधानी तथा मुस्तैदी के साथ रेस्क्यू अभियान शुरू किया। स्नेक कैचर स्टिक और विशेष उपकरणों की मदद से वन विभाग के कर्मियों ने गौशाला में छिपकर बैठे जहरीले सांप को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला और उसे एक थैले में सुरक्षित बंद किया और हरदिया पंचायत के फुलवरिया जलाशय के समीप जंगल में मुक्त कर दिया गया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया और स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली।